9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिबंधित प्लास्टिक रोकने को अभियान, 11 यूनिट सील

हर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को 11 यूनिट सील कर दिए गए।

less than 1 minute read
Google source verification

अहमदाबाद के दाणापीठ इलाके में महानगरपालिका के पदाधिकारी कपड़े की थैलियों का वितरण करते।

बांटी गईं कपड़े की थैली

अहमदाबाद शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को 11 यूनिट सील कर दिए गए। इसके अलावा कपड़े की थैलियों का भी वितरण किया गया।महानगरपालिका के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के अनुसार शहर में 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाली प्लास्टिक की थैली तथा सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) पर प्रतिबंध है। सोमवार को शहर के सभी सात जोन के 48 वार्डों में प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर अभियान चलाया गया। जांच के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते मिले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 11 यूनिट सील की गईं। आगामी सप्ताह तक यह अभियान चलाया जाएगा।

मनपा मुख्यालय में महापौर व पदाधिकारियों ने बांटी थैली

श्रावण माह के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में शहर के दाणापीठ परिसर स्थित महाबलेश्वर मंदिर में महानगरपालिका के तमाम पदाधिकारियों ने विशेष पूजा की। महापौर प्रतिभा जैन की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने यहां आए श्रद्धालुओं को कपड़े की थैलियों का वितरण किया।