24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकोट : कार-जीप की टक्कर में दो चचेरे भाइयों ने गंवाई जान

राजकोट. जिले में जसदण के पास कार-जीप की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में घनश्याम बेराणी और राजेश बेराणी शामिल हैं। जीप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
Rajkot: Two Cousins ​​Lose Lives in Car-Jeep Collision

हादसे में क्षतिग्रस्त कार व जीप।

जसदण तहसील के गोखलाणा गांव के पास हादसे में तीन घायल

राजकोट. जिले में जसदण के पास कार-जीप की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में घनश्याम बेराणी और राजेश बेराणी शामिल हैं। जीप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, जसदण के गोखलाणा गांव निवासी चचेरे भाई राजेश बेराणी और घनश्याम बेराणी काम पूरा कर जसदण से कार से गांव लौट रहे थे। गांव की सीमा के पास सामने से आ रही पिकअप जीप से कार की टक्कर हो गई।
आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के खेत मालिक, राहगीर और अन्य वाहन चालक मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
कार में बुरी तरह फंसे चचेरे भाइयों को बाहर निकाला गया, लेकिन गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही पूरे परिजनों और लोगों में शोक की लहर फैल गई। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।
सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए आटकोट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

अमरेली : हादसे में 3 की मौत, शव वाहिनी नहीं मिलने पर ट्रैक्टर ट्राली में अस्पताल ले गए शव

राजकोट. अमरेली जिले में लाठी तहसील के केराला गांव के पास शनिवार रात एक निजी बस और कार के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें जितेंद्र पाटड़िया, भरत सोजित्रा, अस्मिता गढ़िया शामिल हैं।
घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी फैल गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक नेताओं की लापरवाही भी सामने आई। तीन लोगों की मौत के बाद घटनास्थल से शवों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लाठी में कोई शव वाहिनी उपलब्ध नहीं थी, इस कारण स्थानीय लोगों में रोष देखा गया।
मृतकों के शवों को मजबूरीवश ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर अस्पताल ले जाना पड़ा। यह हृदयविदारक दृश्य सामने आते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने प्रशासन की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
शनिवार रात हुए हादसे में बस से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में बैठे तीनों यात्रियों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर तथा जानलेवा चोटें पहुंचीं, जिसके कारण खून से लथपथ हालत में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद सड़क मार्ग के दोनों ओर से आने वाले सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई। सूचना मिलते ही लाठी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। हाईवे पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सबसे पहले जेसीबी और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क किनारे हटाया और कई घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारु किया गया।