अहमदाबाद. अहमदाबाद के रायपुर स्थित कामदार कल्याण केन्द्र में कर्णावती डिस्ट्रिक्ट कैरम एसोसिशन की प्रथम कैरम टूर्नामेन्ट खेली गई, जिसमें खिलाडिय़ों ने अपना दम दिखाया और सूझबूझ का परिचय दिया। यह कैरम की टूर्नामेन्ट शनिवार और रविवार दो दिनों तक आयोजित की गई।
अहमदाबाद के सभी इलाकों से 40 वर्ष से ज्यादा आयु के खिलाडिय़ों ने इस टूर्नामेन्ट में भाग लिया। इस स्पद्र्धा के आठ विजेता आगामी समय में होनेवाली राज्यस्तरीय स्पद्र्धा में भाग लेंगे।
खिलाडिय़ों की मांग है कि इस खेल को क्रिकेट जैसे खेलों की तरह तवज्जो देनी चाहिए। यह खिलाडिय़ों के लिए मानसिक शांति और एकाग्रता का माध्यम है। इस खेल के लिए राज्य सरकार को बढ़ावा दिया जाए और बुनियादी सुविधाएं विकसित करनी चाहिए।