
बिहार पूर्वांचल समाज के आयोजन में वाराणसी के पंडितों ने की महाआरती, हजारों श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
गांधीनगर. शहर के सेक्टर-13 स्थित रंगमंच पर चैती दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ।
बिहार पूर्वांचल समाज गांधीनगर की ओर से आयोजित महोत्सव में पहले ही दिन वाराणसी के पंडितों ने महाआरती की। महाआरती ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गंगा घाट की तर्ज पर आयोजित इस विशेष आरती में मंत्रों की गूंज और भक्ति भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिव्य अनुभव का हिस्सा बने और माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना, हवन, आरती और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा तथा हजारों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
आयोजन के दौरान रोजाना भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी जीवंत बनाएंगे। इस अवसर पर डी.एन. पांडेय, विधान झा, चंदन झा, प्रशांत पाठक, मनीष कुमार, रामप्रवेश महतो और संतोष मिश्रा सहित समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Published on:
22 Mar 2026 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
