28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री ने 1200 करोड़ रुपए के खारीकट कैनाल पुनर्विकास प्रोजेक्ट की समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने अहमदाबाद नगर निगम की परियोजना के तहत रु.1200 करोड़ की लागत से चल रहे खारीकट नहर के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की। इस दौरान अहमदाबाद महानगर पालिका के अधिकारी और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

2 min read
Google source verification
मुख्यमंत्री ने 1200 करोड़ रुपए के खारीकट कैनाल पुनर्विकास प्रोजेक्ट की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने 1200 करोड़ रुपए के खारीकट कैनाल पुनर्विकास प्रोजेक्ट की समीक्षा की

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद महानगरपालिका के प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1200 करोड़ रुपए की लागत से खारीकट कैनाल के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
सोमवार को मुख्यमंत्री पटेल ने कैनाल के पुनर्विकास के पहले चरण के अंतर्गत कैनाल के ऊपर तैयार की गई सड़क सहित कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पटेल सुबह 9.15 बजे खारीकट नहर विकास परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे। नगर आयुक्त एम. थेन्नारसन ने मुख्यमंत्री को नहर के विकास के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन, उप महापौर जतिनभाई पटेल, नरोडा की विधायक पायलबेन कुकराणी, मुख्य सचिव राज कुमार, मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसन और निकोल एवं नरोडा के पार्षदगण, अहमदाबाद महानगर पालिका के अधिकारी और पदाधिकारियों उपस्थित रहे।

अहमदाबाद शहर के पूर्वी इलाके से गुजरने वाली 142 साल पुरानी 12 किमी लंबी खारीकट नहर अब नहीं रहेगी। इस नहर को पूरी तरह से ढ़कने और उस पर सड़क बनाने से लोगों को पुरानी नहर के प्रदूषण से राहत मिली है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शहर और नगर निगम की सबसे बड़ी परियोजना, 1200 करोड़ रुपए की खारीकट नहर विकास परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी नहर के विकास की जानकारी भी ली।

इस योजना के तहत अब तक नरोदा इलाके में पद्मावती सोसायटी से लेकर नवयुग चार रोड तक नहर को पूरी तरह से कवर कर दिया गया है और उसके ऊपर सड़क बना दी गई है।

खारीकट कैनाल पुनर्विकास प्रोजेक्ट

एएमसी और राज्य सिंचाई विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सिविल कार्यों के लिए पांच निविदाएं जारी किए जाने के बाद महत्वाकांक्षी 1,200 करोड़ रुपए की खारीकट नहर पुनर्विकास परियोजना को शुरू किया गया था। दोनों एजेंसियां परियोजना को साकार करने में बराबर का योगदान दे रही हैं। इस योजना में 22 किमी नहर को कवर करना शामिल है।

अगले दो वर्षों में नहर पूरी तरह से कवर होगी

खारीकट नहर को कवर करके सड़क बना दिए जाने से नरोदा क्षेत्र में जिस जगह पर नहर हुआ करती थी, वह बिल्कुल अलग स्थिति में नजर आ रही है। इस सड़क के ऊपर से गुजरने पर कभी बदबू आती थी, लेकिन अब नहर ढ़क जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। खरिकाट नहर विकास परियोजना वर्तमान में नरोदा श्मशान से कोठिया अस्पताल तक चल रही है। नहर विकास परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाना है। अगले दो वर्षों में नहर पूरी तरह से कवर हो जाएगी।

सीवरेज बदबू की समस्या से अब मुक्ति

अहमदाबाद नगर निगम ने खारीकट नहर परियोजना का चरण-1 शुरू कर दिया है। यह ऑपरेशन नरोदा श्मशान घाट से शुरू हुआ है। नरोदा इलाके में पद्मावती सोसायटी से नवयुग चार रोड तक नहर को कवर कर उसके ऊपर सड़क बना दी गई है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। नहर को कवर कर उस पर सड़क बनाने से अब ट्रैफिक की समस्या भी दूर हो जाएगी।

खारीकट नहर के विकास से पूर्वी क्षेत्र में नहर के आसपास रहने वाले 10 लाख से अधिक लोगों को वर्षा जल उत्पन्न होने और सीवेज की दुर्गंध की समस्या से राहत मिली है।

Story Loader