28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Video… Ahmedabad: ब्रेन डेड 17 वर्षीय पृथ्वीराज के दो अंगों का दान

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 136वां ब्रेन डेड अंगदाता

Google source verification

अहमदाबाद. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय पृथ्वीराजसिंह राठौड़ को ब्रेन डेड घोषित करने के बाद उनके दो अंगों का दान किया गया है। गत 10 अक्टूबर को उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों की ओर से काफी उपचार किए जाने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ था। सिविल अस्पताल में यह 136वां ब्रेन डेड दाता है। सड़क हादसे में घायल हुए खोरज निवासी पृथ्वीराजसिंह राठौड़ को सिविल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो ब्रेन की विशेष जांच की गई। इसकी रिपोर्ट में ब्रेन डेड की पुष्टि हुई थी। अस्पताल की स्टेट ऑर्गन एवं टिश्यु ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन टीम ने ब्रेन डेड के परिजनों को काउंसलिंग देकर अंगदान का महत्व समझाया। परिजनों ने इस दुख की घड़ी में मानवता को ध्यान में रखकर अंगदान की स्वीकृति दी। पृथ्वीराज की दो किडनी का दान किया गया। जिससे जरूरतमंद दो जनों को नया जीवन मिल गया।

दान में मिले अंगों बची 420 लोगों की जान

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी के अनुसार अब तक ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद 136 अंगदाता सामने आए हैं। इनकी ओर से दान किए गए 437 अंगों के कारण जरूरतमंद 420 लोगों की जान बच गई है। दान किए गए अंगों में से सबसे अधिक किडनी हैं। इसके अलावा लिवर, हृदय, पेंक्रियाज, फेफड़े, हाथों के भी दान मिले हैं।