3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM rupani directed : आरटीपीसीआर टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट के मामले में जांच के आदेश

जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई और निलंबित भी करें

less than 1 minute read
Google source verification
CM rupani directed : आरटीपीसीआर टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट के मामले में जांच के आदेश

CM rupani directed : आरटीपीसीआर टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट के मामले में जांच के आदेश

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राजकोट में आरटीपीसीआर टेस्ट के फर्जी रिपोर्ट मामले में जांच के आदेश दिए हैं। साथ जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
राजकोट में आरटीपीसीआर टेस्ट की फर्जी टेस्ट रिपोर्ट देने की सुर्खियां सामने आई थीं। अखबारों ये समाचार प्रकाशित होने पर मुख्यमंत्री रुपाणी ने संज्ञान लेते हुए राजकोट जिला कलक्टर एवं जिला विकास अधिकारी को इस संदर्भ में तत्काल प्रभाव से जांच करने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में आदेश दिए हैं कि इस घटना में जो भी जिम्मेदार लोगों हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निलंबन तक की कार्रवाई करने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

राज्य में फिलहाल लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं: पटेल

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने वडोदरा में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में मौजूदा समय में 2200 से 2500 कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में होनेवाली कोर कमेटी की बैठक में समीक्षा कर उचित निर्णय किए जा रहे हैं। फिलहाल राज्य में लॉकडाउन की आवश्यकता नजर नहीं आ रही है। यदि आवश्यकता होगी तो कोर कमेटी में चर्चा के बाद उचित समय पर निर्णय लिया गया।