
Gujarat : CM Rupani ने किया Thakkar Bapa की प्रतिमा का किया अनावरण
दाहोद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि जनसेवा के जरिए यश प्राप्त करने वाले विरल व्यक्तित्व से ही गुजरात सुशोभित और प्रकाशित है। दाहोद जिले के झालोद स्थित टीटोड़ी कुमार आश्रम स्कूल में शुक्रवार को ठक्कर बापा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि आजादी के लिए अमूल्य योगदान देने वाले गांधी जी के विचारों में रंगे अनेक लोगों ने स्वतंत्रता के पश्चात के भारत की नींव उसी समय रख दी थी और इसमें ठक्कर बापा जैसे सेवा करने वालों ने अपना समूचा जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ठक्कर बापा जैसे अनेक महानुभाव गांधी जी के विचारों से अभिभूत होकर लोकसेवा के महान कार्य से जुड़े थे। इसमें अंबालालभाई व्यास भी शामिल थे। उन्होंने 1923 में टीटोड़ी में कुमार आश्रम स्कूल की स्थापना की थी। उस दौर में अल्प साधनों से आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा और समाज सेवा शुरु की थी। इसके फलस्वरूप इस क्षेत्र का समाज शिक्षित बना है। व्यास की सेवा सिर्फ पंचमहाल क्षेत्र तक ही सीमित नहीं थी, वरन सुदूर वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र के थारपारकर और नगरपारकर के अलावा ओडिशा में भी वे लोकसेवा के प्रहरी बने थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में 45 आश्रम स्कूल चल रही हैं और आदिवासी बच्चों को शिक्षा के साथ रचनात्मक शिक्षा देने का कार्य कर रही हैं। ऐसी आश्रम स्कूलों को राज्य सरकार की ओर से 6 करोड़ रुपए की सहायता दी जा रही है। सामाजिक चेतना का केंद्र रही आश्रम स्कूल आदिवासी बच्चों के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। राज्य सरकार आश्रम स्कूल के विकास को प्रतिबद्ध है और आधुनिक युग की मुख्य धारा से जोडऩे के सभी प्रयास कर रही है।
Published on:
30 Nov 2019 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
