
एसीपीसी।
Ahmedabad. गुजरात में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) कोर्स में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच विद्यार्थियों की पहली पसंद है। इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच दूसरी, मैकेनिकल तीसरी, इैक्टि्रकल चौथी और केमिकल पांचवीं सबसे पसंदीदा ब्रांच रही।इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीई प्रवेश की वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों ने इन ब्रांचों को अपनी पहली पसंद बताया है।
व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीसी) ने बुधवार शाम को बीई के पहले चरण के प्रवेश आवंटित कर दिए। राज्य के 141 इंजीनियरिंग कॉलेजों में उपलब्ध 61316 सीटों में से पहले चरण में 33993 सीटों पर पहले चरण में प्रवेश आवंटित किए हैं। मेरिट में शामिल 45503 विद्यार्थियों में से 41688 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग में हिस्सा लिया और कुल 12 लाख 54 हजार 698 चॉइस भरी थीं। इसमें से 33993 विद्यार्थियों को उनकी चॉइस और मेरिट के आधार पर प्रवेश मिला है, जबकि 7687 विद्यार्थियों को मेरिट, चॉइस में अंतर के चलते प्रवेश आवंटित नहीं हो सका।
मेरिट में शामिल विद्यार्थियों में से चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों में से सबसे ज्यादा 22662 विद्यार्थियों की पहली चॉइस कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच थी। इस ब्रांच के लिए कुल 653417 चॉइस भरी गई थीं, जिसमें से 15283 विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है। सरकारी 206, अनुदानित 2363 की सभी सीटें भर गईं। निजी कॉलेज की 28276 में से 12672 सीटें भरी हैं।इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच 6052 विद्यार्थियों की पहली पसंद रही। इस ब्रांच के लिए कुल 221095 चॉइस भरी गई थीं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच 3891, सिविल इंजीनियरिंग 3683, इलैक्टि्रकल 2274 और केमिकल 1957 विद्यार्थियों की पहली पसंद (चॉइस) थी।
एसीपीसी के तहत बीई के पहले चरण के प्रवेश आवंटन की स्थिति में सरकारी और अनुदानित कॉलेजों की सभी 10969 सीटें भर गईं। निजी कॉलेजों की 48140 सीटों में से 20817 सीटें भरी हैं, जबकि 27323 सीटें खाली रही हैं। 141 कॉलेजों में से 45 कॉलेजों की शत प्रतिशत, 14 कॉलेजों की 75 फीसदी से ज्यादा, 18 कॉलेजों की 50 फीसदी से ज्यादा सीटें भरी हैं। 15 कॉलेजों की 25 फीसदी से ज्यादा, 19 कॉलेजों की 10 फीसदी से ज्यादा सीेटें भरी हैं। 29 कॉलेजों को 10 फीसदी ही विद्यार्थी पहले चरण में मिल पाए हैं।
एसीपीसी के तहत पहले चरण में जिन विद्यार्थियों को प्रवेश आवंटित किया है। उन्हें विद्यार्थी पोर्टल में लॉग इन में जाकर प्रवेश को कन्फर्म करना होगा। दर्शाई गई फीस भरनी होगी। जब तक ऑनलाइन प्रवेश राउंड जारी हैं तब तक उन्हें टोकन ट्यूशन फीस के अलावा अन्य कोई फीस भरने की और संस्था में असरी दस्तावेज जमा कराने की जरूरत नहीं है।
Published on:
25 Jun 2026 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
