17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat Assemble Election 2022 कांग्रेस डूबते जहाज के समान : सी आर पाटिल

आप और कांग्रेस पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat Assemble Election 2022 कांग्रेस डूबते जहाज के समान : सी आर पाटिल

Gujarat Assemble Election 2022 कांग्रेस डूबते जहाज के समान : सी आर पाटिल

मेहसाणा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने शुक्रवार को मेहसाणा के वसई गांव में आयोजित समारोह में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की तुलना डूबते टाइटेनिक जहाज से कर दी।
वहीं आम आदमी पार्टी के भी आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाने की भविष्यवाणी की। पाटील पूर्व गृह मंत्री नरेश रावल के भाजपा में जुडऩे के बाद उनके पैतृक गांव महेसाणा जिले के वसई में आयोजित विल्वपत्र अर्पणोत्सव का कार्यक्रम में बोल रहे थे। नरेश रावल परिवार की ओर से विल्वपत्र अर्पणोत्सव कार्यक्रम वर्षोंं से आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार यह धार्मिक कार्यक्रम राजनीतिक रंग में रंग गया। कार्यक्रम जहां शक्ति प्रदर्शन का स्थल बन गया, वहीं भाजपा नेता के बयान से राजनीतिक वातावरण भी निर्मित हुआ। आप के संबंध में बोले गए आल्या माल्या को लेकर पाटिल ने मीडिया के समक्ष कुछ भी बोलने से टाल दिया।
पाटिल ने कहा कि कांग्र्रेस में से सभी आ गए हैं और उन्हें अग्रिम में चुनाव में जीत का अभिनंदन दे चुके हैं। इस अवसर पर मेहसणा के पूर्व जिला कांग्रेस प्रमुख मानसिंह ठाकोर भाजपा में जुड़े। सी आर पाटिल ने उन्हें भाजपा का खेस धारण कराया।