27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरातियों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेगी कांग्रेस: अमित चावड़ा

गुजरात प्रदेश कांग्रेस के दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर चावड़ा का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत
less than 1 minute read
Google source verification

गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नए अमित चावड़ा का स्वागत करते हुए

-

गुजरात की जनता की सुख, शांति, समृद्धि और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कांग्रेस सक्रिय रहेगी। गुजरात की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम कांग्रेस करेगी।गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित चावड़ा ने शुक्रवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर यह प्रतिक्रिया दी। दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद नई दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे चावड़ा का कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बूथ से प्रदेश स्तर तक पार्टी को करेंगे मजबूत

उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाते हुए बूथ से लेकर प्रदेश तक कांग्रेस पार्टी कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। पार्टी के सभी निर्णयों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

नए चेहरों को मिलेगा अवसर

चावड़ा ने कहा कि पार्टी में नए लोगों को अवसर मिलेंगे। कांग्रेस पार्टी संगठन के माध्यम से जनता के बीच जाएगी और जनता से संवाद स्थापित करेगी। जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करेगी। गुजरात हमेशा से एक प्रगतिशील राज्य रहा है, दुनिया भर में गुजरातियों की भूमिका रही है, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी गुजरात और गुजरातियों के विकास के विजन के साथ आगे बढ़ेगी। कांग्रेस युवाओं, महिलाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों, ठेका प्रणाली से कार्यरत लोगों , शोषित, पीड़ित और वंचितों की आवाज बनेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन की सरकार में आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है। जनता की आवाज को कांग्रेस बुलंद करने का काम करेगी।

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर खुशी व्यक्त की।