
Controversy on another BJP video of BJP
अहमदाबाद।गुजरात चुनावों में फिर विजय पताका लहराने की कोशिश में जुटी भाजपा को एक और झटका लगने की स्थिति बन गई है। भाजपा की ओर से प्रचार के लिए तैयार किए एक वीडियो में ‘पप्पू’ शब्द के उपयोग पर विवाद चुनाव आयोग तक पहुंचने के बाद अभी थमा ही था कि एक अन्य वीडियो में ‘अजान की आवाज’ का उपयोग किया गया है। इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे बंद करने की मांग गुजरात चुनाव आयोग में की गई है।
वकील गोविंद परमार ने इस प्रचार वीडियो पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत कर इसे तत्काल बंद करने की मांग की है। साथ ही गायकवाड़ हवेली क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में भी शिकायत देकर इस वीडियो को बनाने वाले एवं इसमें अभिनय करने वाले कलाकारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
इस पर है आपत्ति : परमार की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि ‘गुजरात में शाम सात बजे बाद ऐसा हो सकता है..?’ वीडियो में रात के दौरान एक युवती अकेली और घबराई हुई चलती दिखाई देती है। दूसरी ओर उसके माता-पिता चिंतित नजर आते हैं। इस समय ब्रैकग्राउंड में अजान की आवाज सुनाई देती है। जबकि अजान नमाज से कुछ समय पहले होती है। शाम सात बजे मगरीज की नमाज का समय होता है।
शिकायत में आरोप लगाया है कि वीडियो में इस प्रकार से प्रचार से एक समुदाय विशेष के प्रति नफरत पैदा और भय का माहौल बनाकर मतों के ध्रुवीकरण करने की कोशिश हो रही है। इस वीडियो का प्रसारण तत्काल बंद कराया जाए। वकील शमशाद पठान ने भी भाजपा के इस प्रचार वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराई है।
पप्पू भी हटवाया था..: इससे पहले भाजपा की ओर से प्रचार के लिए बनाए गए वीडियो में पप्पू शब्द का इस्तेमाल किया गया था। उस पर कांग्रेस की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। जिसके चलते चुनाव आयोग ने प्रचार वीडियो में पप्पू शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। वीडियो में अब पप्पू की जगह ‘युवराज’ शब्द का इस्तेमाल भाजपा के प्रचार वीडियो में किया जाने लगा है।
Published on:
18 Nov 2017 05:59 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
