4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिविल अस्पताल परिसर से कैदी फरार

आजीवन कैद की हुई है सजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 19 Apr 2018, 11:24 PM IST

Civil hospital

अहमदाबाद. शहर के सिविल अस्पताल परिसर से एक कैदी के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। कैदी को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है। वह बीते कुछ दिनों से तबियत खराब के बहाने से सिविल अस्पताल में आ रहा था।
शाहीबाग थाने के पुलिस निरीक्षक ए.के.पटेल ने बताया कि फरार हुए कैदी का नाम सिराज पठान है। उस पर वेजलपुर, नारणपुरा, साणंद व आणंद में फिरौती मांगने के मामले दर्ज थे। उसे अदालत की ओर से आजीवन कैदी की सजा भी सुनाई गई है। साबरमती जेल में बंद था।
गुरुवार को चिकित्सा के सिलसिले में सिविल अस्पताल परिसर स्थित यू.एन.मेहता हॉस्पिटल में लाया गया था। यहां वह जाप्ते के सुरक्षा कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में जाप्ता के कर्मचारियों और कैदी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। शाहीबाग थाने के पुलिस निरीक्षक ए.के.पटेल ने बताया कि फरार हुए कैदी का नाम सिराज पठान है। उस पर वेजलपुर, नारणपुरा, साणंद व आणंद में फिरौती मांगने के मामले दर्ज थे। उसे अदालत की ओर से आजीवन कैदी की सजा भी सुनाई गई है। साबरमती जेल में बंद था।

जिम करने को लेकर कहासुनी में चाकू से हमला, चार जख्मी
अहमदाबाद. जिम करने को लेकर जिमखाने में हुई कहासुनी के चलते मंगलवार देर रात को दाणीलीमडा आलीशान कॉम्पलैक्स में स्थित जिम के नीचे छह लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें चार लोग जख्मी हो गए।
पीडि़त साजिदखान पठान ने इस मामले में बाकर हुसैन शेख, उसके भाई मकसूद शेख, मुनाफ शेख, अब्दुल हुसैन, मोहम्मद सिद्दिक रंगरेज, अजगरहुसैन शेख के विरुद्ध चाकुओं से हमला करके साजिदखान पठान, उसके भाई व मित्रों सहित चार लोगों को गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा कि दो दिन पहले जिम में एक्सरसाइज करने को लेकर उसकी बाकर श्शेख के साथ कहासुनी हुई थी। जिसके चलते बाकर ने पहले मंगलवार शाम को जिम में कहासुनी की उसके बाद अपने भाई व अन्य लोगों के साथ आकर उन पर हमला कर दिया।