
कमाल के अहमदाबादी: कोरोना महामारी के दौर में भी बीते साल से भरा ज्यादा कर
अहमदाबाद. कोरोना महामारी के दौर में भी अहमदाबाद महानगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने संपत्ति कर भरने के मामले में बीते साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष अहमदाबाद के लोगों ने ४३ करोड़ रुपए ज्यादा कर भरा है। संपत्ति कर और वाहन कर बीते साल की तुलना में ज्यादा भरा गया है जबकि प्रोफेशनल टैक्स में कमी आई है।
इसकी जानकारी खुद अहमदाबाद महानगर पालिका के आयुक्त मुकेश कुमार ने गुरुवार को ट्विट के जरिए दी।
जिसमें उन्होंने वर्ष २०१९-२० और २०२०-२१ में अहमदाबाद महानगर पालिका के टैक्स विभाग की ओर से वसूले गए टैक्स (कर) का ब्यौरा दिया है। जिसमें बताया है कि वर्ष २०१९-२० में अहमदाबाद मनपा की ओर से १३३९.६५ करोड़ रुपए का टैक्स वसूल गया था। जो वर्ष २०२०-२१ में १३८२.८५ करोड़ रुपए वसूला गया। यानि कुल मिलाकर ४३ करोड़ रुपए से ज्यादा की कर वसूली की गई।
बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष वाहन कर भी ज्यादा वसूला गया। वर्ष २०१९-२०में ८४.२४ करोड़ रुपए वाहन कर के रूप में वसूले गए थे, जो वर्ष २०२०-२१ में ८८.३४ करोड़ रुपए वसूला गया।
हालांकि प्रोफेशनल टैक्स में कमी दर्ज की गई। प्रोफेशनल टैक्स वर्ष २०१९-२० में १८२.८४ करोड़ रुपए वसूल किया गया था, जो वर्ष २०२०-२१ में १७१.६१ करोड़ रुपए ही वसूला जा सका।
संपत्ति कर में ५० करोड़ का इजाफा
अहमदाबाद मनपा ने कोरोना महामारी के चलते तिजोरी पर पड़ी मार को देखते हुए बकाया प्रोपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर सख्ती भी अपनाई। लंबे समय से और ज्यादा कर बकाया हो ऐसी संपत्तियों को सील किया जा रहा है। उसका भी असर है कि इस वर्ष बीते वर्ष की तुलना में ५० करोड़ रुपए ज्यादा प्रोपर्टी टैक्स वसूला जा सका है। बीते वर्ष २०१९-२० में १०७२.५७ करोड़ रुपए प्रोपर्टी टैक्स (संपत्ति कर) के तहत वसूले गए थे, जो वर्ष २०२०-२१ में ११२२.९० करोड़ रुपए वसूला गया है। यानि बीते साल की तुलना में ५० करोड़ रुपए ज्यादा।
Published on:
01 Apr 2021 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
