14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना संक्रमित मरीजों को निजी अस्पतालों भर्ती के लिए तय किए मापदंड

अहमदाबाद हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन ने...

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना संक्रमित मरीजों को निजी अस्पतालों भर्ती के लिए तय किए मापदंड

कोरोना संक्रमित मरीजों को निजी अस्पतालों भर्ती के लिए तय किए मापदंड

अहमदाबाद. कोरोना के मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती करने के लिए हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन ने पांच मापदंड तय किए हैं। इसके अनुसार ही मरीजों को भर्ती के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
कोरोना के मरीजों में से 10 से 15 फीसदी को ही उपचार के लिए भर्ती होने की जरूरत होती है। जरूरतमंदों को अस्पतालों में तत्काल बेड उपलब्ध हों इस उद्देश्य से यह मापदंड निर्धारित किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध बेड को लेकर शिकायतें उठने से यह पैमाना तय किया गया है।

ये हैं मापदंड
मापदंड-1 कोविड मरीज की आयु 60 वर्ष से अधिक आयु के वे मरीज जिन्हें पहले से कोई अन्य बीमारी या उसका उपचार चल रहा तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कोविड के वे मरीज जिनका लीवर, किडनी ट्रान्सप्लान्ट हुआ हो या इस तरह की बीमारी है तो उन्हें भी भर्ती के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। एचआईवी के साथ कोरोना संक्रमण रोगियों को भी तत्काल उपचार देने का प्रयास किया जाए।
मापदंड-2 यदि कोविड मरीज के शरीर का तापमान पिछले 3 दिनों से 101 के आसपास हो।
मापदंड- 3 मरीज के शरीर में शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 94 फीसदी से कम हो।
मापदंड-4 कोविड के साथ जिन रोगियों को सांस लेने में कठिनाई होती है।
मापदंड-5 फेफड़ों को छोड़कर शरीर के किसी भी हिस्से में ज्यादा परेशानी हो रही हो आदि। इन पांच मापदंडों के अलावा यदि कोई कोविड रोगी को भर्ती करना चाहता है, तो उस स्थिति में संबंधित अस्पताल के डॉक्टर निर्णय ले सकेंगे।