5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद में अनलॉक के पहले दिन कोरोना ने लील लीं २2 जिंदगी, ३१४ नए मरीज मिले

Covid 19, death, First day Of Unlock 1.0, Ahmedabad city, Corona, death continue

less than 1 minute read
Google source verification
अहमदाबाद में अनलॉक के पहले दिन कोरोना ने लील लीं २2 जिंदगी, ३१४ नए मरीज मिले

अहमदाबाद में अनलॉक के पहले दिन कोरोना ने लील लीं २2 जिंदगी, ३१४ नए मरीज मिले

अहमदाबाद. शहर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। चाहें मौतें हों या नए मरीजों के मिलने का सिलसिला। दोनों ही बदस्तूर जारी हैं।
अनलॉक के पहले ही दिन अहमदाबाद शहर में सोमवार को बीते २४ घंटे में 22 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हो गई। इतना ही नहीं कोरोना के ३१४ नए मरीज भी सामने आए हैं।
कोरोना के चलते अहमदाबाद शहर में अब तक ८६४ मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जबकि बात करें शहर में संक्रमित होने वाले मरीजों की तो सोमवार तक अहमदाबाद शहर में १२४९४ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
गुजरात के आंकड़ों पर नजर जालें तो अनलॉक के पहले दिन सोमवार को बीते 24 घंटे में राज्यभर में कोरोना के 423 नए मरीज मिले। यह लगातार तीसरा दिन है जब राज्य में 400 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा १७ हजार को पार कर गया।