15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आणंद : बिजली का हाईटेंशन तार टूटने से किशोर की मौत

चारा लेने गया था, धड़ से सिर हुआ अलग

less than 1 minute read
Google source verification
आणंद : बिजली का हाईटेंशन तार टूटने से किशोर की मौत

आणंद : बिजली का हाईटेंशन तार टूटने से किशोर की मौत

आणंद. जिले की खंभात तहसील के लुणेज गांव के समीप एक खेत में चारा लेने गए 17 साल के किशोर पर बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। हादसे में किशोर की मौके पर मौत हो गई, उसके सिर से धड़ अलग हो गया।
लुणेज गांव का निवासी वनराज राजा भरवाड़ (17) रविवार दोपहर में मवेशियां के लिए चारा लेने के लिए गांव के समीप एक खेत पर गया। खेत से निकलते समय मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (एमजीवीसीएल) की हाईटेंशन लाइन का बिजली का तार अचानक टूटकर वनराज की गर्दन पर गिर गया।
इस कारण वनराज का गला कट गया और धड से अलग होकर उसका सिर पांच फीट दूर गिरा। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस विधायक चिराग पटेल भी मौके पर पहुंचे।

विधायक पटेल ने जताया विरोध

सूचना दिए जाने के काफी समय बाद एमजीवीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस कारण विधायक पटेल ने नाराजगी जताते हुए कंपनी के अधिकारियों को आड़े हाथ भी लिया। विधायक पटेल ने कहा कि वे बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ उच्च स्तर पर शिकायत करेंगे और मृत किशोर के परिजनों को मुआवजा देने के लिए राज्य सरकार से मांग करेंगे।

पहले भी तार टूटने पर करंट लगने से दो गायों की हुई थी मौत

लुणेज गांव के निवासियों के अनुसार घटनास्थल पर पहले भी बिजली का तार टूटने पर करंट लगने से दो गायों की मौत हो गई थी। उसके बावजूद सरकार व कंपनी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण एक किशोर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर खंभात थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत किशोर के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया।