
वडोदरा. राजकोट. जामनगर. दाहोद. शामलाजी. राज्य में महानगर पालिका, नगर पालिका और जिला-तहसील पंचायत के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए नामों पर शुक्रवार को विस्तार से चर्चा की गई। वडोदरा, राजकोट, जामनगर, दाहोद, अरवल्ली जिले के मोडासा में भाजपा के निरीक्षकों ने पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं से नए पदाधिकारियों के चयन के लिए उन सभी की राय जानी। राय के आधार पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। परिचर्चा के दौरान विभिन्न जिलों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने—अपने विचार निरीक्षकों के सामने रखे। निरीक्षकों ने सभी कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया और अब अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को देंगे, जिसके बाद महानगर पालिका, नगर पालिका और पंचायत के नए पदाधिकारियों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।


