
डॉ. शमशेरसिंह ने संभाला वडोदरा शहर पुलिस आयुक्त का कार्यभार
वडोदरा. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वर्ष 1991 बैच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व गुजरात पुलिस बेड़े में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) डॉ. शमशेरसिंह ने वडोदरा शहर पुलिस आयुक्त (सीपी) पद का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले, इस पद पर कार्यरत रहे आर.बी. ब्रह्मभट्ट को प्रतापनगर स्थित पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदा किया गया।
वडोदरा शहर के नए पुलिस आयुक्त डॉ. शमशेरसिंह को कार्यभार संभालने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर सलामी दी गर्ई। कार्यभार संभालने पर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने डॉ. शमशेरसिंह का स्वागत किया। कहा जाता है कि कडक़ छवि वाले डॉ. शमशेरसिंह सरकार के ट्रबल शूटर के तौर पर जाने जाते हैं। वे अब तक तकनीकी सेवा व स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के एडीजीपी थे। वे सूरत में रेंज पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर भी रह चुके हैं।
शाांति-सुरक्षा और पुलिस कल्याण के लिए उठाएंगे कदम
वडोदरा शहर पुलिस आयुक्त पद का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. शमशेरसिंह ने कहा कि वडोदरा शहर की शांति व सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के कदम उठाए जाएंगे। सरकार की ओर से लैंड ग्रेबिंग, ऑनलाइन गैंबलिंग, गुजसीटोक और आवश्यकता होने पर पासा के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना काल में निरंतर कार्यरत पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य प्रबंध (हैल्थ मैनेजमेंट) और कल्याण के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और उनके प्रति पुलिस की ओर से संवेदनशील वर्तन की व्यवस्था तैयार की जाएगी।
Published on:
04 Jan 2021 12:23 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
