28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा: गुजरात में बिके 40 हजार दुपहिया, 11 हजार चार पहिया वाहन

पिछले वर्ष की तुलना में सात फीसदी ज्यादा बिके वाहन, शुभमुहूर्त पर ज्यादातर ने ली डिलिवरी-कई लोगों ने कई दिन पहले से करा दिए थे बुक-अहमदाबादियों ने खरीदे सर्वाधिक वाहन

less than 1 minute read
Google source verification
दशहरा: गुजरात में बिके 40 हजार दुपहिया, 11 हजार चार पहिया वाहन

दशहरा: गुजरात में बिके 40 हजार दुपहिया, 11 हजार चार पहिया वाहन

अहमदाबाद. गुजरात में कोरोना महामारी के बाद संभवत: इस बार दशहरा के दिन सर्वाधिक वाहनों की खरीदी देखने को मिली। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल सात फीसदी से अधिक वाहन खरीदे गए।

देश में दशहरा के दिन वाहन व अन्य संपत्ति खरीदने की परंपरा है। जिससे राज्य में मंगलवार को जमकर वाहन खरीदे गए। फेडरेशन ऑफ ऑटो मोबाइल डीलर एसोसिएशन की गुजरात इकाई के अध्यक्ष दीक्षित शाह ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष दशहरा के अवसर पर वाहन खरीदी में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि देखने को मिली है। राज्य में दशहरा के दिन शाम पांच बजे तक 40 से 45 हजार दुपहिया वाहन खरीदे गए। इनमें अहमदाबाद में सबसे अधिक नौ हजार दुपहिया वाहन की खरीदी की गई। इसके अलावा राज्यभर में 11 हजार चार पहिया वाहन खरीदे गए, इनमें भी सबसे अधिक नौ हजार अहमदाबाद के लोगों ने खरीदे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सात फीसदी अधिक वाहन खरीदे गए। उन्होंने कोरोना काल के बाद खरीदे गए वाहनों की सबसे अधिक संख्या बताई।

पहले से ही कर दी गई बुकिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी में वृद्धि

दशहरा के दिन वाहन खरीदने की इच्छा से लोगों ने कई दिनों पहले ही वाहनों की बुकिंग कर दी थी। सूत्रों के अनुसार इस बार दशहरा पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों की संख्या भी अधिक रही। इलेक्ट्रिक वाहनों में दुपहिया और चार पहिया वाले दोनों ही वाहन शामिल हैं।