17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

Ahmedabad शहर में जगह-जगह हटाए अतिक्रमण, 9 लाख का जुर्माना वसूला

Ahmedabad महानगरपालिका (मनपा) के एस्टेट विभाग ने फरवरी माह में लगातार आठ दिनों तक शहर के सात जोन में अतिक्रमण हटाने की गहन कार्रवाई की। इस अभियान का उद्देश्य ट्रैफिक समस्या को कम करना और सार्वजनिक मार्गों को सुगम बनाना है। कार्रवाई के दौरान मनपा ने कुल 8,96,200 रुपए का जुर्माना वसूला।मनपा के एस्टेट विभाग […]

Google source verification

Ahmedabad महानगरपालिका (मनपा) के एस्टेट विभाग ने फरवरी माह में लगातार आठ दिनों तक शहर के सात जोन में अतिक्रमण हटाने की गहन कार्रवाई की। इस अभियान का उद्देश्य ट्रैफिक समस्या को कम करना और सार्वजनिक मार्गों को सुगम बनाना है। कार्रवाई के दौरान मनपा ने कुल 8,96,200 रुपए का जुर्माना वसूला।मनपा के एस्टेट विभाग ने शहर के विभिन्न ज़ोन में अभियान चलाकर 546 ठेले, 247 शेड, 899 ताडपत्री, 4216 अन्य सामान, 1435 विज्ञापन बोर्ड और 842 वाहनों पर जुर्माना किया। इसके अलावा 830 वाहनों को लॉक किया गया।

इन क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण

पश्चिम ज़ोन में गोल्डन ट्रायएंगल, स्टेडियम चार रास्ता, स्वस्तिक चार रास्ता, पंचवटी पांच रास्ता, परिमल गार्डन अंडरपास और नारणपुरा सहित कई प्रमुख मार्गों को मुक्त कराया गया। उत्तर-पश्चिम ज़ोन में डमरू सर्कल से हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स तक, रन्नापार्क से प्रभात चौक तक और इस्कॉन से वैष्णोदवी सर्कल तक कार्रवाई हुई। दक्षिण-पश्चिम जोन में श्यामल चार रास्ता से एस.जी. हाइवे तक, पूर्व ज़ोन में हाटकेश्वर, रबारी कॉलोनी, मध्य ज़ोन में जामालपुर फूल बाजार, कालूपुर स्टेशन और माणेक चौक क्षेत्र में तथा उत्तर और दक्षिण जोन के कई मार्गों से भी अतिक्रमण हटाए।