
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा कांकरिया-मणिनगर की कार्यसमिति बैठक में पदाधिकारी।
अहमदाबाद @ पत्रिका. जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा कांकरिया-मणिनगर स्थित की तृतीय कार्यसमिति बैठक सभा भवन में संपन्न हुई। सभा अध्यक्ष चंपालाल गांधी ने सभा की गतिविधियों और आवश्यक परिपत्रों का वाचन किया। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा उपाध्यक्ष विजय कुमार चोपड़ा ने सभा की निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। आंचलिक प्रभारी विनोद बोरदिया, प्रभारी सुरेश दक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंत्री चैनरूप दोशी ने गत बैठक की जानकारी दी। निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र मनोत और तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद पूर्व के कोषाध्यक्ष हितेश लूणिया की जिज्ञासाओं का चोपड़ा ने समाधान किया। ज्ञानशाला प्रशिक्षिका अंजू दुग्गड़ ने कांकरिया ज्ञानशाला की रिपोर्ट पेश की। सभा की प्रचार प्रसार मंत्री विशाखा दफ्तरी ने संयोजन, मीडिया प्रभारी मनोज सिंघी ने आभार व्यक्त किया।
अहमदाबाद @ पत्रिका. युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती मुनि सुव्रत कुमार सहित तीन जैन मुनियों के सानिध्य में "जागृत हो श्रावक - सही सोच, सही दिशा" कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, अहमदाबाद के तत्वावधान में शाहीबाग स्थित तेरापंथ भवन में किया गया। मुनि सुव्रत कुमार ने कहा कि प्रत्येक श्रावक को अपनी विवेक चेतना जागृत करनी चाहिए। सेवा, अनुशासन और मर्यादाओं की जानकारी रखना आवश्यक है। मुनि मंगलप्रकाश ने जीवन में बढ़ते प्रमाद, शिथिलता और धर्म के प्रति उदासीनता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आडंबर से दूर रहकर जागृति, चेतना और सही दिशा की आवश्यकता पर बल दिया। मुनि शुभमकुमार ने कहा कि वर्तमान में एआइ, मोबाइल और सोशल मीडिया का युग है, जहां ज्ञान बढ़ रहा है, पर अध्यात्मिक ज्ञान घट रहा है। ऐसे समय में श्रावक को जागृत रहने पर मार्गदर्शन दिया। सभा के मंत्री नरेंद्र मांडोतर ने संचालन किया। सह संगठन मंत्री दिनेश कोठारी ने आभार व्यक्त किया।
Updated on:
06 Jul 2026 10:05 pm
Published on:
06 Jul 2026 10:05 pm
