15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम रेलवे की 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार

यात्रियों की सुविधा का उद्देश्य

3 min read
Google source verification
पश्चिम रेलवे की 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार

पश्चिम रेलवे की 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार

वडोदरा. यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे की ओर से विशेष किराए पर 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल को 28 जून से 30 अगस्त तक, 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल को 30 जून से 1 सितंबर 2023 तक बढ़ाया है। ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशल को 28 जून से 30 अगस्त तक, 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल को 29 जून से 31 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया है।ट्रेन संख्या 09061 मुंबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल को 4 जुलाई से 29 अगस्त तक, 09062 बरौनी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 6 जुलाई से अब 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09005 वापी-इज्जतनगर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 30 जून से 27 अगस्त तक, 09006 इज्जतनगर-वापी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 1 जुलाई से 28 अगस्त 2023 तक बढ़ाया है।

ट्रेन संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल को 3 जुलाई से 28 अगस्त तक, 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल को 4 जुलाई से 29 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09097 वलसाड-जम्मू तवी एसी सुपरफास्ट स्पेशल को 26 जून से 28 अगस्त तक, 09098 जम्मू तवी-उधना एसी सुपरफास्ट स्पेशल को 27 जून से 29 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।ट्रेन संख्या 09011 उधना-मालदा टाउन स्पेशल को 22 जून से अब 31 अगस्त तक, 09012 मालदा टाउन-उधना स्पेशल को 25 जून से अब 2 सितंबर तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09057 उधना-मेंगलूरु स्पेशल को 27 जून से अब 30 अगस्त तक, 09058 मेंगलूरु-उधना स्पेशल को अब 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09033 उधना-बरौनी जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल को 31 जुलाई से अब 30 अगस्त तक, 09034 बरौनी जंक्शन-उधना साप्ताहिक स्पेशल को 2 अगस्त से 1 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना साप्ताहिक स्पेशल को 30 जून से अब 25 अगस्त तक, 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल को 1 जुलाई से अब 26 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

अमलसाड-बिलिमोरा व अतुल-वलसाड खंड की कुछ ट्रेनें होंगी प्रभावित

वडोदरा. पश्चिम रेलवे के अमलसाड और बिलिमोरा स्टेशनों के बीच मौजूदा समपार संख्या 111 के बदले में सड़क ऊपरी पुल के निर्माण के लिए गर्डर्स लॉन्च करने का काम तथा अतुल एवं वलसाड के बीच सड़क ऊपरी पुल संख्या 76 के गर्डर्स लॉन्च करने का काम करने के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिए जाएंगे।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार यह ब्लॉक अमलसाड-बिलिमोरा के बीच सोमवार को 12 से दोपहर 1.30 बजे तक, 29 जून को सुबह 10.50 से दोपहर 12.50 बजे तक और अतुल - वलसाड के बीच 3 जुलाई को 12 से दोपहर 1.30 बजे तक लिया जाएगा। इस कारण कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी और कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी।सोमवार को ट्रेन संख्या 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 25, 20924 गांधीधाम-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को 20 मिनट देरी से चलाया जाएगा। 29 जून को ट्रेन संख्या 09154 वलसाड-उमरगाम रोड मेमू स्पेशल और 09153 उमरगाम रोड-वलसाड मेमू स्पेशल पूरी तरह से निरस्त रहेंगी।

29 जून को ट्रेन संख्या 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल को 55 मिनट, ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 35 मिनट, ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस को 1 घंटा 40 मिनट, ट्रेन संख्या 22954 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल गुजरात एक्सप्रेस को 1 घंटा 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा।29 जून को ट्रेन संख्या 22475 हिसार-कोयंबटूर एसी एक्सप्रेस को 1 घंटा, ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस को 20 मिनट, ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली स्पेशल को 20 मिनट, 3 जुलाई को ट्रेन संख्या 22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 25 मिनट, ट्रेन संख्या 20924 गांधीधाम-तिरुनेलवेली हमसफर एक्सप्रेस को 20 मिनट देरी से चलाया जाएगा।