4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RRR: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ में अहमदाबाद की ‘राग’ का सुर

Film RRR, Ahmedabad, Raag Patel, Singer, Gujarat,  

2 min read
Google source verification
RRR: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ में अहमदाबाद की ‘राग’ का सुर

RRR: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ में अहमदाबाद की ‘राग’ का सुर

अहमदाबाद. ‘बाहुबली’ फेम निर्देशक एस एस राजामौलि की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं इस फिल्म का गुजरात से भी अहम कनेक्शन है। फिल्म के गीत ‘अंबर से तोड़ा सूरज को प्यारा.. . को अहमदाबाद की 15 वर्षीय राग पटेल ने अपनी आवाज दी है। इस फिल्म की शुरुआत भी इसी गाने से होती है।
दसवीं बोर्ड की परीक्षा दे रहीं राग को इस फिल्म में गाने का मौका मिलने को लेकर कहानी भी अजब है। राग के पिता राजीव पटेल ने सोशल मीडिया पर गत वर्ष अगस्त महीने में एक पोस्ट देखा जिसमें फिल्म निर्माता एक बालिका गायिका की खोज में थे जो 12 से 15 वर्ष की आयु ग्रुप में हो। फिर राजीव ने राग की आवाज को रेकॉर्ड कर फिल्म के निर्देशक एस. एस.राजमौलि की टीम को भेजा। टीम की ओर से सितम्बर महीने में फोन आया कि उन्हें राग की आवाज पसंद आई है। फिर गाने की रिकॉर्डिग के लिए राग को हैदराबाद बुलाया गया। हैदरबाद पहुंचने के बाद राग को पता चला कि उसे आरआरआर फिल्म के ळिए सोलो गीत गाना है।
राग ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसका इस गीत को गाने के लिए चयन किया गया है तब वे आश्चर्यचकित रह गई। इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान एस.एस.राजामौलि के साथ संगीतकार एम. एम. किरवाणी के साथ फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौलि भी उपस्थित थे।
उसने कहा कि उसके गीत से फिल्म शुरु होने पर वे बहुत ज्यादा खुश हैं। यह उनका नसीब है कि इतनी कम उम्र में उन्हें इतनी बड़ी फिल्म में गाने का अवसर मिला। पिता राजीव के मुताबिक उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि फिल्म की टीम उन्हें कोई रिस्पॉंन्स देगी। लेकिन टीम ने गाने के लिए राग का चयन किया।
राग ने कहा कि वे पढ़ाई व गायन के बीच संतुलन रख सकती हैं। अनिकेत खांडेकर से शास्त्रीय संगीत सीख रही राग को बचपन से ही गाने का शौक है। गाने की प्रेरणा गाना सुनते रहने से मिली। राग फिल्मों के लिए पाश्र्व गायन करना चाहती हैं। उसके माता-पिता अपनी बेटी की उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।
-------------