13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video news: फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी: एसिड टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही 25 लाख की शराब जप्त

बॉलीवुड फिल्म पुष्पा की तर्ज पर टैंकर में छिपाकर शराब की तस्करी करने का मामला सामने आया है। अहमदाबाद शहर के प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच (पीसीबी) ने ग्राम्य के बावला थाने की पुलिस के साथ मिलकर अहमदाबाद-राजकोट हाईवे से एक टैंकर जप्त किया है। उसमें से 25.50 लाख रुपए कीमत की विदेशी शराब की 5640 बोतलें बरामद की हैं।

2 min read
Google source verification
Video news: फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी: टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही 25 लाख की शराब जप्त

Video news: फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी: टैंकर में छिपाकर ले जाई जा रही 25 लाख की शराब जप्त

बॉलीवुड फिल्म पुष्पा की तर्ज पर टैंकर में छिपाकर शराब की तस्करी करने का मामला सामने आया है। अहमदाबाद शहर के प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच (पीसीबी) ने ग्राम्य के बावला थाने की पुलिस के साथ मिलकर अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर कार्रवाई करते हुए एक टैंकर को जप्त किया है। उसमें से 25.50 लाख रुपए कीमत की विदेशी शराब की 5640 बोतलें बरामद की हैं। इसके अलावा दस लाख रुपए कीमत का टैंकर भी जप्त किया है।

बावला थाने में दर्ज प्राथमिकी के तहत अहमदाबाद शहर पीसीबी के कर्मचारी ने गुरुवार को सूचना दी कि एक टैंकर में छिपाकर विदेशी शराब को अहमदाबाद से राजकोट ले जाया जा रहा है। पीसीबी की टीम ने इसका पीछा किया लेकिन तब तक यह टैंकर अहमदाबाद शहर की हद से बाहर निकलकर अहमदाबाद ग्राम्य में पहुंच गया। जिससे बावला पुलिस के साथ संकलन कर इस टैंकर को बावला-ढेढाळ चौराहा ब्रिज के पास रोका।

इसके चालक राजस्थान के उदयपुर जिले की ऋषभदेव तहसील के पीपली गांव निवासी चांदमल मीणा (34) से टैंकर में क्या है, पूछने पर उसने टैंकर के खाली होने की बात कही। टैंकर की तलाशी लेने पर उसमें से विदेशी शराब की अलग-अलग ब्रांड की 5640 बोतलें बरामद हुईं, जिसकी कीमत 25.50 लाख रुपए है। जिससे इस मामले में आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बावला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

एसिड लिखे सूचना बोर्ड के आसपास रेड टेप से नट-बोल्ट छिपाए

टैंकर में चोर खाना बनाकर आरोपियों ने विदेशी शराब को छिपाया था। शातिर बुटलेगरों ने सल्फ्यूरिक एसिड़ लिखे सूचना बोर्ड वाले हिस्से से शराब छिपाई थी। इसके बाद इसके आसपास रेड टेप मार दी। शंका होने पर पुलिस ने इस रेड टेप को हटाया तो नट-बोल्ट फिट होने का खुलासा हुआ जिसके बाद इस हिस्से को हथौड़े से तोड़ने और फिर खोलने पर अंदर से विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं।