5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: आणंद के सिनेमा हॉल के बेसमेंट में लगी आग, एक की मौत, 15 को बचाया

Fire, basement, Anand, cinema hall, one dead

2 min read
Google source verification
Gujarat: आणंद के सिनेमा हॉल के बेसमेंट में लगी आग, एक की मौत, 15 को बचाया

Gujarat: आणंद के सिनेमा हॉल के बेसमेंट में लगी आग, एक की मौत, 15 को बचाया

Fire broke out in the basement of Anand's cinema hall, one dead

आणंद शहर के विद्यानगर रोड पर स्थित गोल्ड सिनेमा हॉल के बेसमेंट में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई वहीं यहां फंसे महिलाएं, बच्चों समेत 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

मामले के अनुसार गोल्ड सिनेमा बिल्डिंग के बेसमेंट में शुक्रवार रात्रि किसी कारण आग लगी। धुआं व आग की लपटें देखकर आसपास के लोग यहां पहुचे और दमकल विभाग को सूचना दी। आग के चलते सिनेमा की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल तक धुआं फैल गया। इस दौरान यहां तीसरी मंजिल पर फिल्म देख रहे बच्चे, महिलाएं व अन्य लोग फंस गए थे। आग से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और धुएं के कारण ये सभी तीसरी मंजिल में फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यहां फंसे बच्चों, पुरुषों व महिलाओं सहित सभी 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। जबकि आग के चलते बेसमेंट में सो रहा युवक पूरी तरह आग में जल गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।आग और फैलने के बाद अन्य दमकल कर्मियों व वाहनों को बुलाया गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

धुएं के कारण बाहर नहीं निकल सका

मृतक की पहचान सुरोजित मैत्री के रूप में हुई है जो सिनेमा हॉल के पास फूलों का काम करता था। उसने बेसमेंट में स्थित गोदाम भाड़े पर रखकर फूलों का स्टॉक करता था। शुक्रवार रात जब वह खाकर पीकर गोदाम में सो गया तभी किसी कारणवश आग लगी। धुएं के चलते वह बाहर नहीं निकल सका और आग में जलकर उसकी मौत हो गई। सुरोजित के साथ काम करने वाले उसके परिजन सहित अन्य ने उसे सुबह तक नहीं देखा। खोजबीन करने पर सिनेमा के बेसमेंट से उसका मृत देह मिला। इस घटना की जानकारी आणंद शहर थाने को दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।