12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल का भोजन दूषित होने का आरोप

स्वास्थ्य विभाग ने लिए नमूने

less than 1 minute read
Google source verification
food contaminated

food contaminated

अहमदाबाद. नरोडा क्षेत्र स्थित एक होटल में बुधवार को भोजन करने पहुंचे पार्षद समेत कुछ लोगों ने खाना दूषित होने का आरोप लगाया। भोजन से नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। यहां पीएम मोदी व नेत्यानाहू के रोड शो में शामिल होने के बाद भाजपा के कुछ पार्षद एवं बोर्ड निगम के पदाधिकारी बुधवार दोपहर को नरोडा क्षेत्र स्थित होटल में भोजन करने पहुंचे। उस दौरान भोजन में कथित रूप से जीवाणु होने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग को शिकायत भी की गई। मनपा के हेल्थ ऑफिसर डॉ. भाविन सोलंकी ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीम ने नमूने लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर जीवाणुओं की पुष्टि नहीं हुई है फिर भी नमूनों की जांच के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
दिन में गर्मी रात को सर्दी
बढऩे लगा तापमान
अहमदाबाद. प्रदेश में इन दिनों तापमान में वृद्धि होने से रात को सर्दी एवं दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। सूरत एवं भावनगर समेत कई शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान २० डिग्री के पार पहुंच गया।
अहमदाबाद शहर में न्यूनतम तापमान १६.४ डिग्री सेन्टीग्रेड दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान ३० डिग्री के समीप रहने से रात को सर्दी और दिन को गर्मी महसूस हुई। राज्य के अन्य भागों में भी मौसम की यही स्थिति रही। सौराष्ट्र, कच्छ, दक्षिण गुजरात समेत सभी जगहों पर बढ़े तापमान के कारण सर्दी कम हुई है। वलसाड में अधिकतम तापमान ३५ डिग्री के पार पहुंच गया। राज्य में सबसे कम ११.२ डिग्री न्यूनतम तापमान कच्छ जिले के नळिया का रहा। संभावना जताई जा रही है कि आगामी दिनों में तापमान में कमी आने से सर्दी का जोर बढ़ सकता है।

राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
अहमदाबाद १६.४
सूरत २१.४
भावनगर २१.०
भुज १८.३
वडोदरा १६.८
राजकोट १७.६
गांधीनगर १४.५
नळिया ११.२