16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुटबॉल मैच में सविता स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीती ट्रॉफी

फाइनल मैच सौराष्ट्र लायंस क्लब और सविता स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेल गया : football match, sports, players, trophy, champion, sport acadamy, news

less than 1 minute read
Google source verification
फुटबॉल मैच में सविता स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीती ट्रॉफी

फुटबॉल मैच में सविता स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीती ट्रॉफी

अहमदाबाद. नवरंगपुरा स्थित सेन्ट जेवियर्स कॉलेज फुटबॉल ग्राउंड पर हाल ही मेंं कप ऑफ इंडिया इलेवन ए साइड फुटबॉल टूर्नामेन्ट खेला गया।

टूर्नामेन्ट के आयोजक क्षितिज जैन ने बताया कि टूर्नामेन्ट में जामनगर, जूनागढ़, गांधीनगर, पालनपुर, मेहसाणा, वडोदरा, बावला, राजकोट और अहमदाबाद की 20 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच सौराष्ट्र लायंस क्लब और सविता स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेल गया। सविता स्पोर्ट्स एकेडमी ने टाइ ब्रेकर-पेनल्टी शूट आउट में 5-3 से मैच जीत लिया।
फाइनल मैच में सेन्ट्रल रेफरी की भूमिका अहमदाबाद के नेशनल रेफरी इमरान शेख, प्रथम असिस्टेन्ट रेफरी में उमंग परमार, द्वितीय असिस्टेन्ट रेफरी में मेलवीन रोड्रीगेज ने निभाई। तृतीय असिस्टेन्ट रेफरी में धवल राणा रहे। अजीमखान मैच कमिश्नर थे।

पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी मिनेष पिल्लई विशेष अतिथि थे। अहमदाबाद सिटी पुलिस फुटबाल के हेड कांस्टेबल शेर अजीम खान पठान, उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को भी ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया गया। संतोष ट्रॉफी के गुजरात पूर्व खिलाड़ी नरेन्द्र भंडारी ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।