15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad Mental hospital : गरीब मरीजों-परिजनों को निशुल्क भोजन

सरकारी मेंटल अस्पताल में दानदाताओं दानदाताओं ने शुरू की मां अन्नपूर्णा योजना

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad Mental hospital : गरीब मरीजों-परिजनों को निशुल्क भोजन

Ahmedabad Mental hospital : गरीब मरीजों-परिजनों को निशुल्क भोजन

अहमदाबाद. एक तो मानसिक रोगी और दूसरी ओर गरीबी। अहमदाबाद के सरकारी मेंटल अस्पताल में दूर-दूर से आने वाले ऐसे ही गरीब मरीजों को भोजन की व्यवस्था की गई है। दानदाताओं का एक समूह इस कार्य में जुटा हुआ है। प्रतिदिन अस्पताल की ओपीडी और भर्ती मरीजों से मिलने के लिए आने वाले लोगों को यहां निशुल्क भोजन मिलने लगा है।
दानदाताओं ने अस्पताल में की गई इस व्यवस्था का नाम मां अन्न पूर्णा भोजन योजना दिया गया है। अस्पताल के मनोचिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अर्पण नायक नेे बताया कि राज्य के सबसे बड़े इस मेंटल अस्पताल में न सिर्फ अहमदाबाद एवं गुजरात के बल्कि देश के विविध राज्यों से मानसिक रोग का उपचार कराने के लिए आते हैं। कई ऐसे मरीज-परिजन होते हैं जिनके पास आने जाने का किराया तक नहीं होता है, ऐसे में अस्पताल आने के दौरान उन्हें भूखा रहना पड़ता है या फिर चाय और बिस्किट जैसी चीजों से संतोष करना पड़ता है। ऐसे लोगों को भोजन की व्यवस्था करने के लिए कुछ दानदाता आगे आए थे। शुरुआती दौर में महेन्द्रभाई खटनानी, गौतम बोहरा, प्रतीक शाह, अल्पेशभाई एवं ज्योतिबेन समेत कुछ लोगों ने यह बीड़ा उठाया था। इसके बाद तो दानदाताओं की मानो कतार लग गई। अस्पताल में प्रतिदिन ३०० मरीजों की ओपीडी है। इनमें से जरूरतमंद मरीज और परिजनों को प्रतिदिन भोजन कराया जाता है।
आग्रह कर कराया जाता है भोजन
दानदाताओं में से महेन्द्रभाई खटनानी ने बताया कि उपचार के लिए आने वाले वाले जरूरतमंद लोगों को आग्रह कर भोजन के लिए लाया जाता है। इसमें अस्पताल प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिक है। उनके अनुसार हर दिन सब्जी, रोटी, चावल, दाल एवं छाछ परोसा जाता है।