25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुंदलपुरा में गैस सिलेंडर से रिसाव, चार दुकानें जलकर खाक

आणंद. जिले की उमरेठ तहसील के सुंदलपुरा गांव में गैस सिलेन्डर से रिसाव होने से लगी आग में चार दुकानें और एक शेड जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार सुंदलपुरा गांव के एक दुकान मे गैस सिलेंडर से गेस का रिसाव होने से आग लग गई। इस आग के कारण चार दुकानों के शेड जलकर खाक हो गए। इनमें खाने-पीने की एक दुकान और किराना दुकान शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उमरेठ फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और पानी का छिड़काव कर उसे बुझाया।