14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनरल अस्पताल को मिला सिविल का दर्जा

शहर में जब तक सिविल हॉस्पिटल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक के लिए जनरल हॉस्पिटल को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया है। इसके पश्चात पेटलाद सिविल हॉस

2 min read
Google source verification
General Hospital got civil status

General Hospital got civil status

आणंद।शहर में जब तक सिविल हॉस्पिटल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक के लिए जनरल हॉस्पिटल को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया है। इसके पश्चात पेटलाद सिविल हॉस्पिटल ने आणंद नगरपालिका के जनरल हॉस्पिटल का काम संभाल लिया है। अब वहां डॉक्टरों के अलावा 112 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

जानकारी के अनुसार शहर में सिविल हॉस्पिटल बनाने के लिए काफी समय से कवायद चल रही है। इसे देखते हुए नगरपालिका संचालित जनरल हॉस्पिटल को सिविल हॉस्पिटल का दर्जा दिया गया है। अब वहां सिविल अस्पताल जैसी ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहां मेडिकल ऑफिसर के रूप में तेजस पटेल की नियुक्ति की गई है। इससे ओपीडी में प्रतिदिन डेढ़ सौ मरीजों की जांच की जा रही है। आगामी पन्द्रह दिन में वहां अन्य विभागों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।

हॉस्पिटल के प्रभारी राजुभाई तलाटी ने बताया कि हाल में नगरपालिका के जनरल अस्पताल का कब्जा पेटलाद सिविल हॉस्पिटल ने संभाल लिया है। आगामी दिनों में वहां हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

किशोरी से गैंगरेप, छह आरोपी गिरफ्तार

तहसील केे अडास गांव की सीमा में एक किशोरी से गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वासद पुलिस थाने में गुरुवार को मामला दर्ज कराए जाने पर पलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

अडास गांव निवासी एक १६ वर्षीय किशोरी से गत वर्ष नवरात्र के अवसर पर गांव के ही रहने वाले मुकेश सोलंकी ने रात में दुष्कर्म किया था। इसके पश्चात उसके गांव के ही रहने वाले हितेश भोई, भरत पढियार, शातिभाई परमार, रमेश गोहेल, बुधा गोहेल, और योगेश सोलंकी ने भी किशोरी के साथ अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया।

किशोरी के चार माह का गर्भ ठहर जाने पर परिजनों को किशोरी पर बीती घटना के बारे में पता चला हुई । परिजनों के पूछताछ करने पर किशोरी ने गत ग्यारह महीने के दौरान हुए हादसे की जानकारी दी। इस संबंध में सभी आरोपियों के विरुद्ध पोक्सों एक्ट के तहत वासद थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।