9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ज़िम बैंक ने गिफ्ट सिटी में सहयोगी कंपनी खुली एक्जिम फिनसर्व

GIFT city, exim, finanance, exporters, facility, Gujarat news: फैक्टरिंग सेवाओं से निर्यातकों को तीन जरूरी सेवाएं सुलभ होंगी

less than 1 minute read
Google source verification
एक्ज़िम बैंक ने गिफ्ट सिटी में सहयोगी कंपनी खुली एक्जिम फिनसर्व

एक्ज़िम बैंक ने गिफ्ट सिटी में सहयोगी कंपनी खुली एक्जिम फिनसर्व

गांधीनगर. गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) में भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) की सहायक कंपनी ‘इंडियाएक्ज़िम फिनसर्व आईएफएससी प्राइवेट लिमिटेड’ (एक्ज़िम फिनसर्व) प्रारंभ हुआ है। वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय के सचिव डॉ. विवेक जोशी ने इसका उद्घाटन किया।

यह कंपनी भारतीय निर्यातकों को निर्यात फैक्टरिंग पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विभिन्न व्यापार वित्त उत्पाद प्रदान करेगी। एक्ज़िम फिनसर्व की फैक्टरिंग सेवाओं से निर्यातकों को तीन जरूरी सेवाएं सुलभ होंगी जो रिसीवेबल फायनैंसिंग, नॉन-पेमेंट के जोखिम का कवरेज और अकाउंट्स रिसीवेबल का प्रबंधन है।

एक्ज़िम फिनसर्व के उद्घाटन के अवसर पर वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव, डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि यहब्बसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए वित्त की पहुंच आसान बनाने के लिए भारत सरकार के प्रयासों की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

एक्ज़िम बैंक की प्रबंध निदेशक हर्षा बंगारी ने कहा कि एक्ज़िम फिनसर्व की शुरुआत एमएसएमई निर्यातकों के लिए वित्तपोषण विकल्पों की कमी को दूर करते हुए वित्तपोषण अंतर को भरने पर बैंक के बढ़ते फोकस के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि यह इकाई अपनी फैक्टरिंग सेवाओं के जरिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की निर्यात स्पर्धात्मकता को बढ़ाएगी। क्योंकि

गिफ्ट सिटी के प्रबंध निदेशक और ग्रुप सीईओ तपन रे ने फीता काटकर एक्ज़िम फिनसर्व के कार्यालय का उद्घा टन किया।