
अहमदाबाद. सोना तस्करी के लिए तस्कर अलग-अलग तरीके से अपनाते रहते हैं। कई बार तस्कर कैरियर के तौर पर महिलाओं से तस्करी कराते हैं। एयर इन्टेलिजेंस यूनिट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से ऐसी सोना तस्करी का पर्दाफाश किया है।
अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सीमा शुल्क विभाग के एयर इन्टेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने एक महिला का पकड़कर सोना तस्करी का पर्दाफाश किया है। यह महिला अंतरवों में सोना छिपाकर लाई थी। एयर इन्टेलिजेंस ने महिला से 37.09 लाख रुपए का 1147 ग्राम सोना जब्त किया है। मुंबई की रहनेवाली यह महिला दुबई से स्पाइस जेट के विमान से आई थी। एयर विंग को महिला पर शंका होने पर उसे रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के पास टर्पेन्टाइल ऑयल मिश्रित 2100 ग्राम का अद्र्ध ठोस पीले रंग का पदार्थ था, जो अंतर वों में छिपाया गया था। जांच के दौरान यह पदार्थ सोना पाया गया। इसी तरह हवाई अड्डे से एक अन्य महिला को पकड़ा गया, जो एमीरेट्स की उड़ान से आई थी। यह महिला भी अंतरवों में सोना छिपाकर लाई थी। इस महिला के पास से 28.92 लाख रुपए का 1700 ग्राम सोना जब्त किया गया।
तंबाकू की तस्करी का पर्दाफाश
अहमदाबाद. राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मलेशिया से तम्बाकू की तस्करी का पर्दाफाश किया। गलत माल बताकर यह तस्करी की जा रही थी। फिलहाल डीआरआई ने 38 लाख रुपए का माल जब्त किया। डीआरआई-अहमदाबाद को पान-मसाला बताकर मलेशिया से पाउडर के स्वरूप में चूना, कत्था, सुपाड़ी के साथ सुंगधित तम्बाकू का अहमदाबाद की एक कंपनी के तस्करी करने की जानकारी मिली थी। मलेशिया से ऐसी तम्बाकू या उसके उत्पाद मंगाने के लिए कंपनी के पास आयात लाइसेंस होना आवश्यक होता है, लेकिन यह निर्यात करने वाली कंपनी चूना, सुपाड़ी, और कत्थे के साथ सुगंधित तम्बाकू पाउडर के स्वरूप में पान-मसाला बताकर मलेशिया भेजती थी। बाद में उसे मिक्स कर नामी गुटका ब्रांड के पाउच में भरा जाता था और फिर उसे मलेशिया से दुबई भेजा जाता था। निर्यातकर्ता ने पहले से ही भारतीय कन्टेनर डिपो-तुगलखाबाद से कस्टम क्लीयरंस कराया था और वह जीएनपीटी-मुंबई में पहुंच चुका था। बाद में इसे मलेशिया के क्लंग बंदरगाह भेजा जाना था। डीआरआई -अहमदाबाद के अधिकारियों ने मुंबई के जेएनपीटी बंदरगाह पर यह कन्टेनर जब्त किया। कन्टेनर की जांच में सुगंधित तम्बाकू, चूना, कत्था, सुपाड़ी (बुरादे और मिक्स स्वरूप में था) में पाया गया। डीआरआई टीम ने आईसीडी, तुगलकाबाद पर कस्टम क्लीयरंस के पहले ही पान मसाला बताकर भेजा जानेवाला जब्त किया, जिसमें 38 लाख का माल था। डीआरआई ने इन्टेलिजेंस ब्रांच, आईसीडी तुगलकाबाद को सौंप दी है।
Published on:
30 Apr 2018 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
