23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवर्धन पूजा पर अहमदाबाद में दिखा वृंदावन सरीखा माहौल

गूंजे भगवान कृष्ण के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रोता, श्री महाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान का आयोजन

2 min read
Google source verification
गोवर्धन पूजा पर अहमदाबाद में दिखा वृंदावन सरीखा माहौल

गोवर्धन पूजा पर अहमदाबाद में दिखा वृंदावन सरीखा माहौल


अहमदाबाद. श्री महाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान की ओर से श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव समिति के सहयोग से सोमवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अहमदबाद में वृंदावन सरीखा माहौल दिखाई दिया। आयोजन में मीडिया पार्टनर राजस्थान पत्रिका रही।
भजन गायक किशन शर्मा और बेला पटेल की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता जमकर झूम उठे। इसरो के वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष आर्य, प्रो. जया शर्मा ने भी भजन प्रस्तुत किए। मुख्य यजमान श्याम सुंदर जोड़ीवाल, राजकुमार व बेला चिरानिया, श्याम सुंदर गोयल, रमेश कुमार जैन और विजयकुमार गुप्ता ने विधि-विधान से पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महेश शास्त्री, मूलचंद शास्त्री, रमाकांत शास्त्री, दिवाकर शास्त्री ने पूजा करवाई।
संस्था के संस्थापक व आजीवन चेयरमैन सोमनाथ गुप्ता ने कहा कि इस तरह के त्योहारों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। गोवर्धन पूजा का भी विशेष महत्व है, शाों में भी इसका बहुत महत्व बताया गया है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुष्पा बिंदल, यजमानों का सम्मान किया गया।
विशेष रूप से बनाई गोवर्धन पर्वत की आकृति
समारोह में गोवर्धन पर्वत की आकृति सुंदर ढंग से बनाई गई। इसे भव्य रूप देने में समिति के संयोजक शरद अग्रवाल, सहयोगी ललित अग्रवाल, दिनेश गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता ने विशेष रूप से सहयोग किया। शरद अग्रवाल ने कहा कि लगातार 12वें वर्ष यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल विकास महासभा के अध्यक्ष डी.के. अग्रवाल, मारवाड़ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, श्री अग्रवाल समाज विकास परिषद के अध्यक्ष कपूरचंद गुप्ता, साबरमती अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल थे।
विशेष अतिथि सुंदरकांड परिवार के नंदकिशोर शाी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, भागवत कथाकार विष्णुप्रसाद शाी एवं कैंप हनुमान मंदिर के पुजारी व ट्रस्टी अतुल शर्मा थे। सुंदरकांड परिवार के नंदकिशोर शाी ने गोवर्धन पर भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने गो-माता के बारे में जानकारी देते हुए लोगों की जिंदगी में गो-माता का महत्व बताया। भागवत कथाकार विष्णुप्रसाद शाी ने भी ब्रज भाषा में गोवर्धन पर प्रस्तुति दी। समारोह में मौजूद लोगों ने अलग-अलग दीपकों से सामूहिक आरती की।
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अरावली समाज के संरक्षक सीए दिनेश गर्ग के अलावा समाज के वरिष्ठ सदस्य रामस्वरू अग्रवाल, जे.के. गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, सज्जन माधोगढिय़ा, आर.बी. गोयल, आर.डी अग्रवाल, विनोद ढांढरिया, विवेक सराफ, संजय तुलस्यान, श्याम ढानावाला, हरिनिवास गुप्ता, महेन्द्र टिबड़ेवाल, सुरेश टी. अग्रवाल, राजेश जैन व टीना जैन, प्रेम बंसल, राजेश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, सुनील सिंघल, हेमा अग्रवाल, नीता गोयल, श्वेता गुप्ता, शीला गुप्ता, शीला दिलीप अग्रवाल के अलावा मौजूद थे।
संस्थान के संस्था के वाइस चेयरमैन रामावतार चौधरी, अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री रवि प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल के अलावा शत्रुघन सरावगी, सुभाष जोड़ीवाल, सुशील सिंघल, ललित अग्रवाल, डॉ.एच.के. बंसल, राजेन्द्र गोयनका, कमलेश गर्ग आदि मौजूद थे। संस्थान के उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने संचालन किया।