12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Governor: जानिए कौन हैं मंगूभाई पटेल, इन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश का राज्यपाल

Governor, Mangubhai Patel, Madhya Pradesh, Gujarat, BJP

less than 1 minute read
Google source verification
Governor: जानिए कौन हैं मंगूभाई पटेल, इन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश का राज्यपाल

Governor: जानिए कौन हैं मंगूभाई पटेल, इन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश का राज्यपाल

अहमदाबाद. गुजरात के वरिष्ठ भाजपा नेता मंगूभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 77 वर्षीय पटेल की छवि दक्षिण गुजरात के आदिवासी नेता के रूप में रही है। वे तत्कालीन केशूभाई पटेल और मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ आनंदीबेन पटेल के मुख्यमंंत्रित्व काल में मंत्री भी रह चुके हैं।

1 जून 1944 को जन्मे पटेल लगातार छह बार विधायक रहे। वे अंतिम बार 2012 के विधानसभा चुनाव में नवसारी जिले की गणदेवी विधानसभा सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए। इससे पहले वे 1990, 1995, 1998, 2002 और 2007 में भी विधायक बने। वे राज्य के मंत्री के रूप में आदिवासी कल्याण, कुटीर उद्योग तथा वन व पर्यावरण विभाग का जिम्मा संभाल चुके हैं।
अक्टूबर 2013 में उन्हें विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके पटेल को वर्ष 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव की भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का सदस्य चुना गया था।
1982 में नवसारी नगरपालिका में पार्षद के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले पटेल गुजरात भाजपा के महासचिव व उपाध्यक्ष पद तक पहुंचे।