
Ground fog near the Metro tunnel route, drain 20 houses
अहमदाबाद।गोमतीपुर में सिल्वर मिल के निकट म्युनिसिपल क्वार्टर्स के 20 परिवारों को गुरुवार मध्यरात उस समय मकान खाली कराया गया, जब म्युनिसिपल क्वार्टर्स के मकान की जमीन धंस गई। जहां ये मकान हैं उसके आसपास मेट्रो ट्रेन की टनल बनाने का कार्य चल रहा है। उधर, जानकारी मिलते ही मेट्रो ट्रेन (मेगा) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्वार्टर्स में रहने वालों को सुरक्षा के मद्देनजर मकान खाली करवाए गए और मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।
महापौर बीजल पटेल व अन्य पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया है। गोमतीपुर में सिल्वर मील के निकट मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत अंडरग्राउंड मेट्रो की टनल बनाई जा रही है। सिल्वर मिल के निकट ही म्युनिसिपल क्वार्टर्स हैं, जिसमें मेट्रो कार्य के चलते सुरक्षा के मद्देनजर कई लोगों को मकान खाली करवा दिया गया, लेकिन अभी भी कई ऐसे परिवार थे, जो वहां रह रहे थे।
लोगों में रोष
इसी बीच गुरुवार रात म्युनिसिपल क्वार्टर्स के एक मकान में गड्ढा पड़ा गया। इसके चलते लोग अपने घरों से बाहर आ गए। उधर, जानकारी मिलते ही मेट्रो ट्रेन के अधिकारी और स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। सतर्कता के मद्देनजर म्युनिसिपिल क्वार्टर्स के सभी लोगों को मकानों में ताला लगाकर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा, लेकिन रात के वक्त अचानक लोगों को जाने से लोगों में रोष होने लगा है, लेकिन किसी तरह से समझा बुझाकर लोगों को वहां से हटाया।
कई लोग तो अपने नजदीकी रिश्तेदार के यहां आसरा ले रहे हैं। म्युनिसिपल क्वार्टर्स में रहने वाले रमेश परमार, धनजी मकवाणा, वरंडाभाई, विनू सुंडाभाई ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले भी मेट्रो अधिकारियों ने पहले राउंड में कुछ मकान खाली करवाए थे। अब दूसरे राउंड में 12 ब्लॉक खाली कराए, लेकिन मेट्रो अधिकारियों से गुजारिश की थी कि उनके मकानों भी खाली गया जाए। यहां डर लगता है, लेकिन खाली नहीं कराए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से मेट्रो अधिकारियों से शिकायत की थी, उनको मकानों में डर लगा रहा है, लेकिन नहीं सुनी गई।
लेकिन गुरुवार रात को टनल के नजदीक बड़ा गड्ढा हो गया है। वहीं एक मकान में भी बड़ा गड्ढा हो गया। रात को ढाई बजे मेट्रो अधिकारी आए थे और मकान खाली कराए। हालांकि मेट्रो की ओर से हर रोज 500 रुपए रहने-खाने के दिए जा रहे हैं, तो कई लोग अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए। वहीं कई लोगों की व्यवस्था होटलों में मेट्रो विभाग ने की है।
Published on:
28 Sept 2018 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
