24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat: कक्षा 9 से 12 के कंप्यूटर विषय के कोर्स में होगा बदलाव

-शिक्षा राज्यमंत्री पानशेरिया ने कहा कि नई तकनीक को शामिल कर कोर्स में बदलाव का देंगे निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 14 Apr 2025, 10:33 PM IST

Pansheriya

Ahmedabad. गुजरात में कक्षा नौ से 12वीं तक में पढ़ाए जाने वाले कंप्यूटर विषय के कोर्स में बदलाव किया जाएगा। बीते 10 सालों से कंप्यूटर विषय के कोर्स में बदलाव नहीं किया गया है।

यह बात ध्यान में आने पर शिक्षा राज्यमंत्री प्रफुल पानशेरिया ने कहा कि मौजूदा समय में उभरी नई तकनीकों को शामिल करते हुए कंप्यूटर विषय का नया कोर्स तैयार करने का निर्देश दिया जाएगा। यूं तो समय समय पर कोर्स में बदलाव होता रहता है।

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 9 से 12वीं में कंप्यूटर विषय पढ़ाया जाता है। सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2013 में कक्षा 9 और 11 में कंप्यूटर विषय के कोर्स में बदलाव किया गया है। उसके बाद क्रमश: वर्ष 2014 में कक्षा 10 और 12 वीं का कंप्यूटर विषय का कोर्स बदला गया। इस बात को 10 साल हो गए हैं, तब से 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के कंप्यूटर विषय के कोर्स में बदलाव नहीं हुआ है। आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग के समय में पढ़ानी जरूरी है।

बच्चों को पढ़ाया जा रहा है पुराना कोर्स

हम 9-12 के बच्चों को कोर्स के तहत सी लेंग्वेज, लीनेक्स, लेटैक्स जैसे चैप्टर पढ़ा रहे हैं। ऐसे में जब वे यह पढ़कर कॉलेज में जाते हैं, तो उन्हें समस्या होती है। एनसीईआरटी की ओर से कंप्यूटर विषय के कोर्स में बदलाव होता रहता है, जबकि गुजरात में जीसीईआरटी और गुजरात राज्य शाला पाठ्यपुस्तक मंडल की ओर से 10 साल से बदलाव नहीं हुआ है। इस संबंध में शिक्षा विभाग से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है।