
Gujarat ATS: फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर ड्रग्स की हेराफेरी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश
अहमदाबाद. फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर उसके जरिए ड्रग्स की हेराफेरी करने वाले एक रैकेट का गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पर्दाफाश किया है। अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके और अमरेली में दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से 8.28 लाख रुपए कीमत की अलग-अलग प्रकार की ड्रग्स बरामद की गई है।
Gujarat ATS के उपाधीक्षक हर्ष उपाध्याय ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सोहिल उर्फ साहिल सिरमान, बसित समां तथा आकाश विंझावा शामिल हैं। सोहिल और बसित को वस्त्रापुर इलाके में संसर्य अपार्टमेंट से पकड़ा है। ये दोनों ही अमरेली जिले की लीलिया तहसील के रहने वाले हैं। इनके पास से वस्त्रापुर के अपार्टमेंट से 19.85 ग्राम एम्फेटामाइन, 60.53 ग्राम ओपिओइड डेरीवेटिव्स, 321.52 ग्राम चरस तथा 3.235 किलोग्राम गांजा मिलाकर कुल 8.28 लाख रुपए का मुद्दामाल जब्त किया गया है। जबकि आकाश को अमरेली जिले के राजुला से पकड़ा है। आकाश इस पूरे गिरोह का मुख्य आरोपी है।
नामी ई-कॉमर्स कंपनी के बॉक्स का करते उपयोग
Gujarat ATS उपाधीक्षक हर्ष उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी एक फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर उसके जरिए लोगों के पास से ड्रग्स का ऑर्डर लेते थे। आंगडिया के जरिए या फिर ऑनलाइन पेमेंट लेते थे। फिर लोगों तक यह ड्रग्स पहुंचाने के लिए एक नामी ई-कॉमर्स कंपनी के कवर, लोगो, बॉक्स का उपयोग करते थे। उसका पार्सल बनाकर उसे प्राइवेट कूरियर से अथवा ट्रैवल्स के जरिए लोगों तक ड्रग्स पहुंचाते थे। जिससे किसी शक नहीं होता था। आरोपियों ने एक पार्सल एक ट्रावल्स के जरिए राजुला भेजा था। अमरेली एसओजी के जरिए इस पार्सल को ट्रक किया जा रहा है।
Published on:
06 Jun 2022 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
