
गुजरात में तीन सालों में 2100 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी
अहमदाबाद. गुजरात में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, बिक्री व तस्करी पर गुजरात पुलिस सख्त कार्रवाई करने में जुटी है।
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते तीन सालों में राज्य में गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने स्थानीय पुलिस और भारतीय कोस्टगार्ड की मदद से कार्रवाई करते हुए 2100 करोड़ रुपए की 437 किलोग्राम से ज्यादा अलग-अलग नशीले पदार्थ (ड्रग्स) जब्त किए हैं। 73 आरोपियों को भी गिरफ्तार भी है। इसमें से ज्यादातर जब्ती सीमा पार पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से समंदर के रास्ते भेजी गई ड्रग्स की हुई है, जिसे एटीएस ने समंदर में सतर्कता रखते हुए कोस्टगार्ड के साथ मिल पकड़ा है।
गुजरात पुलिस महानिदेशक कार्यालय के अनुसार वर्ष 2019 में एटीएस की ओर से की गई बड़ी कार्रवाई में पोरबंदर से 178 नोटिकल माइल दूर समंदर में एक शंकास्पद बोट से 100 किलोग्राम हेरोइन को पकडऩे की रही। जिसकी कीमत 500 करोड़ है। इस मामले में नौ इरानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया। बाद में दो और आरोपी पकड़े और पांच किलो आइस के रूप में पहचाने जाने वाले मेथाएम्फेटामाइन एमडी ड्रग्स को दिल्ली से जब्त किया। जिसकी कीमत 25 करोड़ है।
वर्ष 2020 की बड़ी जब्ती की बात करें तो एटीएस ने जखौ से 36 नोटिकल माइल दूर समंदर से एक बोट से 30 किलो हेरोइन जब्त की जिसकी कीमत 150 करोड़ है। इस मामले में आठ पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा गया। ये ड्रग्स पंजाब भेजी जानी थी।
2021 में सबसे ज्यादा जब्ती हुई है। एटीएस ने मोरबी में एक मकान से 120 किलोग्राम हेरोइन जब्त की जिसकी कीमत 600 करोड़ रुपए है। इस मामले में तीन आरोपी उस समय जब्त किए थे इसे समंदर के रास्ते पाकिस्तान से भेजा गया था। जांच में मोरबी, जामनगर, नई दिल्ली से अतिरिक्त 155.30 किलोग्राम हेरोइन जब्त की जिसकी कीमत 776.5 करोड़ है। इस मामले में कुल 14 आरोपी पकड़े गए हैं, जिसमें एक नाइजीरियन भी शामिल है।
2021 में ही देवभूमि द्वारका पुलिस ने भी 63 किलो ग्राम ड्रग्स जब्त की जिसकी कीमत 3 अरब 15 करोड़ है। सात आरोपी भी पकड़े हैं।
तीन सालों में गुजरात पुलिस की विभिन्न एजेंसियों ने कोस्टगार्ड के साथ मिलकर 6.654 किलो एमडी ड्रग्स पकड़ी है, जबकि 427.291 किलोग्राम हेरोइन और 3.548 किलोग्राम ब्राउन सुगर और चरस जब्त की गई है।
मुंद्रा पोर्ट से डीआरआई ने 3000 किलो हेरोइन पकड़ी
गुजरात पुलिस के अनुसार बीते साल 2021 में मुंद्रा पोर्ट, एसईजेड, गुजरात के कस्टम जोन से 3000 किलोग्राम हेरोइन को जब्त किया गया। जिसकी कीमत 21 हजार करोड़ रुपए है। इसे डीआरआई गांधीधाम की ओर से जब्त किया गया जो केन्द्र सरकार की एजेंसी है। इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई है। जांच में पता चला कि इसे दिल्ली भेजा जाने वाला था और वहां से यह पंजाब या अन्य राज्यों में भेजी जानी थी। इस मामले में डीआरआई, एनआईए की ओर से 24 आरोपी पकड़े गए हैं जिसमें एक अफगानिस्तानी नागरिक भी शामिल है।
बीते तीन साल में की गई कार्रवाई
साल पकड़े आरोपी जब्त ड्रग्स की कीमत
2019- 18 - 526 करोड़
2020- 19 - 177 करोड़
2020- 36 - 1466 करोड़
Published on:
10 Mar 2022 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
