
Pulitzer prize 2022: गुजरात के फोटो जर्नलिस्ट अमित दवे को पुलित्जर पुरस्कार
Pulitzer Prize 2022
अहमदाबाद शहर के फोटो जर्नलिस्ट Amit Dave सहित 4 भारतीयों को वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। फीचर फोटोग्राफी कैटेगरी में दवे के साथ-साथ Adnan Abidi, Sanna Irshad Mattoo और दिवंगत Danish Siddiqui भी शामिल हैं। ये सभी रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के लिए काम करते हैं। इन सभी को कोरोना काल में किए गए बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। यह पहली बार है जब गुजरात के किसी फोटो जर्नलिस्ट को विश्व का यह सबसे बड़ा सम्मान मिला है।
दवे ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें फोटोग्राफी के करियर में यह सर्वोच्च सम्मान मिला है जिसके लिए वे अपने परिवार के आभारी हैं। उनके पिता कैमरा संग्रहकर्ता के साथ-साथ फोटोग्राफर भी थे। उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
यह सम्मान हंगरी के रहने वाले जोसेफ पुलित्जर (Joseph Pulitzer) के नाम पर दिया जाता है। यह सम्मान जोसेफ के योगदान के लिए दिया जाता है। उन्होंने अपनी वसीयत में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में जर्नलिज्म स्कूल शुरू करने और इस सम्मान की शुरुआत करने के लिए पैसे दिए थे। जोसेफ पुलित्जर का जन्म 10 अप्रैल 1847 को हंगरी में हुआ था। वो हंगरी-अमेरिकन पॉलिटिशियन होने के साथ-साथ न्यूज पेपर के संपादक थे।
जोसेफ की मृत्यु 29 अक्टूबर 1911 को हुई। इस सम्मान की शुरुआत उनकी मौत के तीन साल बाद शुरू हुई। पहली बार यह सम्मान 4 जून 1917 में दिया गया। तब से आज भी अमेरिका में हर साल उनकी याद में यह सम्मान दिया जाता है। इसे अमेरिका का प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।
इस सम्मान को कुल 21 कैटेगरी में दिया जाता है। इसके साथ-साथ ही स्कॉलरशिप भी दी जाती है। इस सम्मान को पाने वाले को प्रमणा पत्र के साथ-साथ 10 हजार डॉलर की नकद राशि भी प्रदान की जाती है। भारतीय रुपए के अनुसार विजेता को करीब 7,72,425 रुपए दिए जाते हैं।
Published on:
10 May 2022 10:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
