15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव बने रत्नाकर

Gujarat, Bjp, new general secretary organization, Ratnakar, bhikhu dalsaniya, j p nadda, election, RSS -दलसाणिया की हुई विदाई, करीब 13 सालों से संभाल रहे थे पद

less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव बने रत्नाकर

गुजरात प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव बने रत्नाकर

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी गुजरात प्रदेश भाजपा को नए संगठन महासचिव मिले हैं। बिहार भाजपा के स्टेट संयुक्त महासचिव रत्नाकर को गुजरात प्रदेश भाजपा का नया संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। इसके साथ ही अब तक इस जिम्मेदारी को संभाल रहे भीखू दलसाणिया की विदाई हो गई। दलसाणिया बीते करीब 13 सालों से गुजरात प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रह थे।
भाजपा में इस पद पर आरएसएस प्रचारक (पूर्णकालिक) की ही नियुक्ति होती है। पार्टी में संगठन महासचिव भाजपा और आरएसएस के बीच कड़ी का काम करता है। पार्टी का संगठन महासचिव पार्टी की लगभग हर बैठकों में शामिल होता है। वह पूरे समय पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहता है।
नए संगठन महासचिव रत्नाकर आरएसएस से जुड़े हैं। वह मूलरूप से उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। वर्ष 2017 के उत्तरप्रदेश चुनावों में रत्नाकर को काशी और गोरखपुर सीट की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसमें उन्होंने बेहतर कार्य किया। काशी पीएम नरेन्द्र मोदी और गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्वाचन क्षेत्र है। 2020 में हुए बिहार चुनाव , 2019 में हुए लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी उन्होंने संगठन स्तर पर अच्छी भूमिका निभाई है। अब उन्हें गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।