अहमदाबाद

Gujarat: उपचुनावों में भाजपा का दबदबा, 21 सीटों पर जीत, कांग्रेस को 8 सीटें

Gujarat, BJP, wins, 21 of 30 seats, local body By-polls

less than 1 minute read
Gujarat: उपचुनावों में भाजपा का दबदबा, 21 सीटों पर जीत, कांग्रेस को 8 सीटें

Gujarat: BJP wins 21 of 30 seats in local body By-polls

गुजरात की एक महानगरपालिका और 18 नगरपालिकाओं की 30 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 8 सीटें जीती हैं। एक सीट पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत हुई है। ये उपचुनाव रविवार को हुए थे जिसके परिणाम मंंगलवार को घोषित किए गए।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री रजनी पटेल ने नगरपालिकाओं की 20 सीटों और महानगरपालिका की एक सीट पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने पार्टी पर भरोसा जताया। अनुमानित 70 फीसदी सीट भाजपा को मिली हैं। उनका कहना है कि इस चुनाव में कांग्रेस के 3 और आप के 5 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। उनके अनुसार विरोधी पार्टियों के गठबंधन से मतदाताओं पर कोई भी असर नहीं होगा। भाजपा ने आजादी के बाद पहली बार कच्छ जिले की मुद्रा नगरपालिका में पहली बार एक सीट जीती है।

उधर कांग्रेस ने इन उपचुनावों में कांग्रेस ने आठ सीटों की जीत का दावा किया है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बिमल शाह के अनुसार इस चुनाव परिणाम में कांग्रेस के पाले में आठ सीटें आईं हैं। जबकि एक कांग्रेस समर्थित पार्टी वाली सीट का उम्मीदवार जीता है। इससे पहले कांग्रेस की पांच सीटें थी जो बढ़कर 9 हो गई हैं।राज्य की पालनपुर, पालीताणा, जंबूसर, आमोद, डीसा, मोडासा, आणंद समेत 18 नगरपालिकाओं की 28 सीटों पर उप चुनाव हुए थे।

कांग्रेस का दावा है कि एक सीट मात्र दो मतों से और दूसरी सीट मात्र चार मतों से हारी है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने भी पहले की तुलना में अधिक सीट मिलने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की सराहना की।

Published on:
08 Aug 2023 10:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर