
गुजरात भाजपा मुख्यालय में मौजूद नेता
अहमदाबाद. गुजरात में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए 26 में से 25 सीटें जीत लीं। हालांकि पार्टी 2014 और 2019 की तरह सभी 26 सीटें जीतकर हैट्रिक नहीं लगा सकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में कांग्रेस को दस सालों के बाद जीत नसीब हुई है। पार्टी एक सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। भाजपा के पिछले दो चुनावों से चले आ रहे विजय रथ को बनासकांठा में गेनीबेन ठाकोर ने रोका। राज्य में जीत दर्ज करने वाले प्रमुख चेहरों में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला व मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल व केन्द्री राज्य मंत्री देवू सिंह चौहाण शामिल हैं।नवसारी से उम्मीदवार पाटिल ने राज्य में सबसे ज्यादा 7 लाख 73 हजार 551 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के नैषध देसाई को मात दी। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर सीट से कांग्रेस की सोनल पटेल को 7 लाख 44 हजार 716 मतों से हराया। राजकोट से रूपाला ने कांग्रेस के परेश धानाणी को 4 लाख 84 हजार 260 वोटों से पटखनी दी वहीं पोरबंदर में मांडविया ने कांग्रेस के ललित वसोया को 3 लाख 83 हजार 360 वोटों से पराजित किया।
राजकोट सहित कई सीटों पर भाजपा की जीत से यह स्पष्ट हो गया कि इस चुनाव में क्षत्रिय आंदोलन का असर नहीं परिणाम पर नहीं दिखा। पार्टी कार्यकर्ताओं की अंदरूनी नाराजगी भी परिणाम को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई। इसके विपरीत ऐसे विरोध को देखते हुए पार्टी ज्यादा चौकन्नी होकर तैयारियों में जुटी।राज्य में पाटण, सुरेन्द्रनगर, आणंद, भरुच ऐसी सीटें रहीं जिस पर कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी चुनौती दी। ये ऐसी सीटें हैं जहां पर भाजपा एक लाख से कम मतों से जीत हासिल कर सकी।
भाजपा को 61.86 फीसदी वोट, कांग्रेस को 31.24 फीसदी
भाजपा को 61.86 फीसदी वोट मिले वहीं कांग्रेस को 31.24 फीसदी वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी 2.69 फीसदी ही वोट पा सकी। जबकि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में करीब 13 फीसदी वोट मिले थे।
2019 में भाजपा को 62.21 फीसदी वहीं कांग्रेस को 32.11 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे। इस तरह इस बार के चुनाव में दोनों ही मुख्य दलों का वोट शेयर गिरा है। भाजपा को 0.35 फीसदी वोट कम हुएवहीं कांग्रेस के वोट शेयर में 0.87 फीसदी गिरावट देखने को मिली है।
लोकसभा चुनाव भाजपा सीट (वोट शेयर%)- कांग्रेस सीट (वोट शेयर%)2024 25 (61.86) - 01 (31.24)
2019 26 (62.21) 0 (32.11)2014 26 (59.1) 0 (32.9)
----
राज्य की टॉप 5 बड़ी जीतनवसारी- सी आर पाटिल (भाजपा) -7,73,551
गांधीनगर : अमित शाह (भाजपा) -7,44,716वडोदरा- हेमांग जोशी (भाजपा)-5,82,126
पंचमहाल-राजपाल सिंह जादव (भाजपा)-5,09,341राजकोट: परषोत्तम रूपाला (भाजपा) -4,84,260
-------------
Updated on:
05 Jun 2024 12:19 am
Published on:
05 Jun 2024 12:17 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
