12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात के ६ हजार गांवों में बनेंगे खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल के मैदान

Gujarat budget 2021-22, Gujarat sports, Gujarat museum, toy museum, vadnagar sports track, जिला स्तर पर स्पोट्र्स स्कूल बनाने की भी है योजना, खेलकूद, युवा एवं सांस्कृतिक प्रवृत्ति विभाग को ५०७ करोड़ का बजट  

2 min read
Google source verification
गुजरात के ६ हजार गांवों में बनेंगे खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल के मैदान

गुजरात के ६ हजार गांवों में बनेंगे खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल के मैदान

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद राज्य के गांवों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार प्रयास कर रही है। राज्य के छह हजार गांवों में सरकार ने बास्केट बॉल, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स खेलों को बढ़ावा देने के लिए मैदान तैयार करने की योजना बनाई है।

वर्ष २०२१-२२ के बजट में इसके लिए सरकार ने अलग से ३० करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है।
सरकार ने खेलकूद, युवा एवं सांस्कृतिक प्रवृत्तियों के विभाग के लिए बजट में ५०७ करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
इसके अलावा सरकार खेलकूद के क्षेत्र में उभरने वाली प्रतिभाओं को शिक्षा के साथ खेलकूद का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर स्पोट्र्स स्कूल बनाने पर भी काम कर रही है। इसके लिए भी सरकार ने २७ करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवडिया में रजवाड़ों के ऐतिहासिक विरासत को दर्शाने वाले संग्रहालय को बनाने के लिए २५ करोड़ आवंटित किए हैं।
कच्छ जिले के मांडवी में स्थित श्यामजीकृष्ण वर्मा मेमोरियल के आधुनिकीकरण के लिए १५ करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा वडोदरा म्यूजियम एंड पिक्चर गैलरी में लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जाएगा। उसके लिए पांच करोड़ स्वीकृत किए हैं।
जिला स्तर के पुस्तकालयों को भी अपग्रेड किया जाएगा। उसे स्मार्ट लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा। उसके लिए सरकार ने पांच करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

वडनगर में एथलेटिक ट्रेक, स्पोट्र्स होस्टेल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गांव वडनगर में सरकार एथलेटिक ट्रेक और स्पोट्र्स होस्टेल बनाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने 13 करोड़ की राशि आवंटित की है।

साइंस सिटी में बनेगा टॉय म्यूजियम
अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी में रोबोटिक्स म्यूजियम, एक्वेरियम गैलरी अभी आकार ले रही हैं। इस बीच सरकार ने यहां टॉय म्यूजियम भी बनाने की घोषणा की है। वर्ष २०२१-२२ के बजट में इसकी घोषणा की गई है।

विधानसभा परिसर में बनेगा गुजरात के इतिहास को बताने वाला संग्रहालय

गुजरात सरकार गुजरात के समृद्ध इतिहास को दर्शाने के लिए भी एक संग्रहालय बनाने जा रही है। यह संग्रहालय गुजरात विधानसभा परिसर में बनाया जाएगा। बुधवार को वर्ष २०२१-२२ के बजट में सरकार ने इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा की है।