10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात बजट-2022-23: चुनावी वर्ष में लोगों को राहत, कोई नया कर नहीं

Gujarat budget 2022-23, Fianance Minister Kanu Desai, No tax

less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात बजट-2022-23: चुनावी वर्ष में लोगों को राहत, कोई नया कर नहीं

गुजरात बजट-2022-23: चुनावी वर्ष में लोगों को राहत, कोई नया कर नहीं

गांधीनगर. गुजरात सरकार (Gujarat) की ओर से गुरुवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट (Budget) पेश किया गया। वित्त मंत्री कनू देसाई (Kanu Desai) ने चुनावी वर्ष में 2 लाख 43 हजार 965 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की सरकार का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने यह संभावना जताई कि राज्य अगले वित्तीय वर्ष में 13 फीसदी का गुजरात राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 13 फीसदी का विकास प्राप्त करेगा।

पहली बार बजट पेश करते हुए देसाई ने कोई भी नया कर नहीं लगाया है। यह बजट पिछली बार के बजट से 16,936 करोड़ ज्यादा है। 668.09 करोड़ के अधिशेष वाले इस बजट में लोगों को कई राहतें भी दी गई हैं। वहीं करों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। राज्य में भूपेन्द्र पटेल सरकार का यह पहला बजट पेश किया गया।

खोले जाएंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज

वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। यह मेडिकल कॉलेज बोटाद, जामखंभालिया (देवभूमि द्वारका) और वेरावल (गिर सोमनाथ) में खोले जाएंगे। जबकि पांच नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने का कार्य प्रगति पर है। अभी राज्य में 31 मेडिकल कॉलेज कार्यरत हैं। इन कॉलेजों में 5700 एमबीबीएस और 2000 पीजी सीट उपलब्ध हैं।

गर्भवती माताओं को एक हजार दिन का पोषणयुक्त आहार

कुपोषण के निवारण के लिए गर्भवती महिलाओं को एक हजार दिनों तक प्रत्येक महीने एक किलो नि:शुल्क तुवेरदाल, दो किलो चना और एक लीटर खाद्य तेल दिया जाएगा। बजट में शिक्षा, महिला ब बाल विकास तथा स्वास्थ्य पर ज्यादा फोकस किया गया है।