
भाजपा कार्यकर्ता, जनता की जीत: पाटिल
अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने भी गुजरात विधानसभा की आठ सीटों पर उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के आगे चल रहे होने पर आठों सीटें जीतने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में आठों सीटों पर जीत का विश्वास उन्हें पहले से ही था। ये जीत गुजरात के भाजपा के कार्यकर्ता और जनता की है।
केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सरकार ने जो लोकहित के कार्य किए हैं। उसका लाभ जो जनता को मिला है। उसका यह नतीजा है कि जनता ने फिर से न सिर्फ भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाई है बल्कि भव्य जीत दिलाई है।
पाटिल ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम् पर संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक नई जमात खड़ी हुई है। उसे उन्होंने ट्विटी जमात कहा। बैठे-बैठे ट्विट करो। क्योंकि जनता के बीच जाने की उनमें हिम्मत नहीं है।
पाटिल ने कहा कि चुनाव प्रचार में तीन महीने जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ता ने केन्द्र सरकार, गुजरात सरकार के कार्यों, योजनाओं की बात जन जन तक पहुंचाई। उसका लाभ लोगों को मिला उसके चलते भाजपा के प्रति लोगों का रवैया और बेहतर हुआ है।
घर घर जाकर मतदाताओं का संपर्क किया और इसके लिए नेताओं ने जो नीति बनाई थी। उसका परिणाम है कि उप चुनाव में जीत भाजपा को हासिल हुई है।
Published on:
10 Nov 2020 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
