9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने छेड़ा ‘चलो गांव, चलो खेत’ अभियान, प्रदेश अध्यक्ष चावडा ने खेत पर किसानों से की चारपाई बैठक

Gujarat Congress, Ahmedabad, Gujarat, Chalo Village, Chalo khet, Amit chavda किसानों की समस्याएं सुनी, कानूनों को रद्द करने की मांग दोहराई

less than 1 minute read
Google source verification
नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने छेड़ा 'चलो गांव, चलो खेत' अभियान, प्रदेश अध्यक्ष चावडा ने खेत पर किसानों से की चारपाई बैठक

नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने छेड़ा 'चलो गांव, चलो खेत' अभियान, प्रदेश अध्यक्ष चावडा ने खेत पर किसानों से की चारपाई बैठक

अहमदाबाद. तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर दिल्ली में बीते 31 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों की मांग के समर्थन में गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने भी गुजरात में 'चलो गांव, चलो खेत ' अभियान छेड़ा है।
कांग्रेस इस अभियान के जरिए न सिर्फ नए कृषि कानूनों को रद्द करने की किसानों के मांग का समर्थन कर रही है बल्कि उन्हें समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी दोहरा रही है। इतना ही नहीं इसके जरिए किसानों को होने वाली समस्याओं की भी जानकारी ले रही है।
गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने शनिवार को राज्य की राजधानी गांधीनगर के प्रांतिया गांव पहुंचकर खेत में किसानों के साथ चारपाई (खाटला) बैठक ही। यहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना, नए कृषि कानूनों को वापस लेने की पार्टी की मांग बताई और किसानों को बताया कि कांग्रेस इस मुद्दे को पूरे प्रदेश में लेकर किसानों के बीच पहुंचेगी। अमित चावड़़ा के साथ उना के विधायक पूजाभाई वंश और जूनागढ़ के विधायक भीखाभाई जोशी भी इस बैठक में उपस्थित थे। बैठक में उन्होंने किसानों की भी बात सुनी। कांग्रेस इस प्रकार की बैठकों को राज्यभर में करने जा रही है ।

स्थानीय निकाय चुनाव से पहले अहम कदम
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले गांव-गांव दस्तक देने की यह अहम पहल की गई है। इससे कांग्रेस का गांवों में किसानों से संपर्क और भी मजबूत होगा। जिससे आगामी समय में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव (जिला पंचायत, नगर पालिका और महानगरपालिका) में कांग्रेस अपना प्रदर्शन और भी ज्यादा अच्छा कर सकेगी।