16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भारत निर्माण” का प्रचार करेंगे कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता

Gujarat congress, amit chavda, bharat nirman exhibition, ahmedabad news today

less than 1 minute read
Google source verification
'भारत निर्माण

'भारत निर्माण

गांधीनगर. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के बैनर तले गांधी निर्वाण दिवस पर साठ वर्ष कांग्रेस का योगदान-भारत निर्माण पर प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी दक्षिण गुजरात के व्यारा में रविवार शुरू की गई, जो सोमवार को भी खुले रहेगी। तापी जिला पंचायत की अध्यक्ष गजराबेन चौधरी, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनीष दोशी, व्यारा के विधायक पूनाभाई गामित, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष वभीलभाई गामित ने भारत निर्माण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अब वे भारत निर्माण को लेकर प्रचार करेंगे और नई पीढ़ी को कांग्रेस के योगदान को पहुंचाएंगे।
प्रदर्शन में हिरेन बैंकर, सुरेश गामीत, हेमंत गामित, तेजस चौधरी, महेश गामीत, विजय उपाध्याय, समेत तालुका-जिला पंचायत के सदस्य, कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शनी देखी। अब वे भारत निर्माण को लेकर प्रचार करेंगे और नई पीढ़ी को कांग्रेस के योगदान को पहुंचाएंगे। प्रदर्शनी में देश निर्माण में कांग्रेस के कार्यों को दर्शाया गया।