14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां अम्बे के दरबार में शीश झुकाकर कांग्रेस ने किया जन जागरुकता अभियान प्रारंभ

Gujarat congress, awarness programme, leaders, workers : जनता की व्यथा व सरकार की विफलता को किया जा रहा है उजागर: डॉ. शर्मा

less than 1 minute read
Google source verification
मां अम्बे के दरबार में शीश झुकाकर कांग्रेस ने किया जन जागरुकता अभियान प्रारंभ

मां अम्बे के दरबार में शीश झुकाकर कांग्रेस ने किया जन जागरुकता अभियान प्रारंभ

पालनपुर/गांधीनगर. महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए गुजरात कांग्रेस के बैनर तले जन जागरुकता अभियान प्रारंभ किया गया। इस अभियान के दूसरे दिन अम्बाजी में मां अम्बा के दरबार में शीश झुकाकर गुजरात कांग्रेस के प्रभारी और राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा एवं कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा व वरिष्ठ नेताओं ने इस अभियान का प्रारंभ किया।

बनासकांठा के पालनपुर के चडातर में सदस्यता पंजीकरण अभियान के बाद दियोदर में जनसभा को संबोधित करते डॉ. शर्मा ने कहा कि महंगाई के परेशान जनता की व्यथा और भाजपा सरकार की विफलता को इस अभियान के जरिए उजागर किया जा रहा है। लाखों युवक बेरोजगारी का सामना कर रहे है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और गैस सिलैण्डरों के बढ़ते दामों से महंगाई आसमान छू रही है। महिलाओं के घर के बजट गड़बडा गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए घर-घर संपर्क किया जा रहा है। जनता के मुद्दों को उठाया जा रहा है। राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर किया जा रहा है।

पालनपुर के चडातर गांव में आयोजित सदस्यता पंजीकरण अभियान में लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाओं ने सदस्यता फार्म भरवाए गए। यह अभियान गुजरात में 52 हजार से ज्यादा बूथों पर चलाया जाएगा, जहां कांग्रेस की विचारधारा वाले आमजन को जोडऩे के लिए कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर डॉ. शर्मा के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा, वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिया, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल, गुजरात कांग्रेस के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल, पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर, समेत कई नेता और विधायक मौजूद थे।