15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने दिया इस्तीफा

Gujarat, Congress, sokesperson jayraj singh parmar, regin, bjp, politics, -कहा- पार्टी छोड़ी है पॉलिटिक्स नहीं, सोशल मीडिया पर खुलासा-भाजपा से जुडऩे के दिए संकेत, 37 साल तक जुड़े रहे कांग्रेस से  

less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने दिया इस्तीफा

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने दिया इस्तीफा

अहमदाबाद. गुजरात में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं। उससे पहले ही कांग्रेस पार्टी के टूटने का सिलसिला चालू हो गया है। बुधवार को महेसाणा जिले के 150 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। गुरुवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने भी कांग्रेस छोडऩे की घोषणा कर दी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोडऩे की घोषणा की। जिसमें उन्होंने 37 सालों तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहने और भारी दिल से पार्टी छोडऩे का उल्लेख किया। वे इस दौरान भावुक भी नजर आए। उनकी पत्नी और बेटे भी भावुक दिखाई दिए।
उन्होने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है, पॉलिटिक्स नहीं छोड़ी। वह राजनीति में हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना भी व्यक्त की।

सत्ता के लिए नहीं सम्मान के लिए उठाया कदम
परमार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सत्ता पाने के लिए कांग्रेस नहीं छोड़ी है। ऐसा होता तो कब की छोड़ दी होती। उन्होंने खुद का सम्मान बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। 27 सालों से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता से बाहर है, बावजूद वे पार्टी से जुड़े रहे। युवा अवस्था से लेकर आज तक उन्होंने सत्ता की परवाह किए बिना पार्टी को बढ़ाने की कोशिश की। कांग्रेस पार्टी में वही पुराने नेताओं को घूम फिरकर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। नए लोगों को आगे नहीं बढऩे दिया जा रहा। उन्हें सम्मान नहीं दिया जा रहा जिसके चलते वे यह कदम उठाने को मजबूर हुए हैं। उन्हें सम्मान नहीं दिया जा रहा जिसके चलते वे यह कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।